एक्सप्लोरर

राजकुमार आनंद ने CM केजरीराल को लिखी चिट्ठी, इस्तीफा देने की दो वजह बताई

Raaj Kumar Anand Resignation: राजकुमार आनंद ने दो पन्नों की इस्तीफे वाली चिट्ठी सीएम अरविंद केजरीवाल को लिखी है. अपनी लंबी चिट्ठी में उन्होंने आप पर आरोप भी लगाए हैं.

आम आदमी पार्टी और मंत्री पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद राजकुमार आनंद ने इस्तीफे वाली चिट्ठी शेयर की है. उन्होंने ये चिट्ठी दिल्ली के सीएम अरविंद कजेरीवाल को लिखी है. अपनी चिट्ठी में उन्होंने सरकार और पार्टी का साथ छोड़ने के पीछे की दो वजह का जिक्र किया है. बता दें कि 10 अप्रैल को राजकुमार आनंद ने मंत्री पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया.

अपनी चिट्ठी में उन्होंने लिखा, "मैं राजकुमार आनंद, समाज कल्याण मंत्री दिल्ली सरकार अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूँ. इसकी दो वजहें हैं. पहली वजह यह है कि मैं राजनीति में आया ही था आपकी इस बात से प्रभावित हो कर कि 'राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा' लेकिन आज बहुत अफसोस के साथ यह कहना पड़ रहा है कि राजनीति तो नहीं बदली लेकिन आप और आपकी पार्टी बदल गयी."

पूर्व मंत्री ने कहा, "आम आदमी पार्टी का जन्म ही भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलन से हुआ है लेकिन आज यह पार्टी खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है. हमारे दो-दो मंत्री जेल में हैं, हमारे मुख्मंत्री जेल में हैं. हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं. मैं नहीं समझता कि हमारे पास सरकार में रहने का अब कोई नैतिक बल रह गया है."

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "मैं समझता हूँ कि सबसे बड़ा छल हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं और दिल्ली की जनता के साथ हुआ है जिन्होंने बड़ी उम्मीद के साथ आम आदमी पार्टी को सत्ता तक पहुंचाया ताकि दिल्ली से भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सके लेकिन सत्ता में आने के बाद यह पार्टी भी भ्रष्टाचार से खुद को बचा नहीं सकी."

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, "आज आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बस भरने की मशीन बन कर रह गया है. भ्रष्टाचार बड़े-बड़े नेता करें और हमारी पार्टी का एक आम कार्यकर्ता धूप, बारिश, सर्दी और गर्मी की चिंता किये बगैर बस में बैठकर, तख्ती लेकर प्रोटेस्ट में शामिल हो जाता है. ये ठीक नहीं है. मेरे लिए मंत्री पद पर रहकर इस सरकार में काम करना असहज हो गया है. मैं अब इस सरकार और इनके भ्रष्टाचार के साथ अपना नाम नहीं जोड़ना चाहता."

राजकुमार आनंद ने अपनी चिट्ठी में आगे कहा, "मंत्री पद छोड़ने की दूसरी वजह यह है कि चार साल इस पार्टी और सरकार में काम करने के बाद मैंने ये समझा है कि यह पार्टी और यह सरकार दलित, आरक्षण और बाबासाहेब के विचारों की विरोधी है. आज मैं जो कुछ भी हूँ. बाबासाहेब की वजह से हूँ. अलीगढ़ के ताले की फैक्ट्री में बाल मजदूरी की, ट्यूशन पढ़ा कर शिक्षा ग्रहण की, व्यवसाय किया, सामाजिक कार्य किए, राजनीति में आया, विधायक बना, मंत्री बना. यह सब कुछ कर पाया तो सिर्फ और सिर्फ बाबसाहेब की वजह से. बाबा साहेब ने हमें Payback to Society का जीवन सूत्र दिया है."

इस्तीफे वाली चिट्ठी में उन्होंने कहा, "राजनीति में आने का मेरा उद्देश्य धन कमाना या सता पाना नहीं है. मैं यहाँ आया ताकि Payback to Society को सच्चे अर्थों में साकार कर सकूँ. इसी उ‌द्देश्य के साथ मैं आपके साथ खड़ा हुआ क्योंकि आप बाबासाहेब के आदर्शों पर चलने का दावा करते थे. आपका हर प्रेस कॉन्फ्रेंस बाबासाहेब की तस्वीर के साथ ही होता है. लेकिन सच्चाई कुछ और है. पिछले चार सालों में मैंने ये अनुभव किया कि आप और आपकी पार्टी बाबासाहेब और उनके विचारों के खिलाफ है. जो न सिर्फ आरक्षण विरोधी है बल्कि दलित विरोधी भी है."

दिल्ली सरकार ने विधानसभाओं और मंत्रालयों में बड़ी तादाद में फेलो की भर्ती की. जिनकी सैलरी लाखों में थी. बाबासाहेब की बात करने वाली आपकी सरकार ने इसमें आरक्षण लागू करने की जरूरत नहीं समझी. SC-ST के वेलफेयर के लिए जो पैसे आते हैं, बाबसाहेब की बात करने वाली आपकी सरकार उसे किसी और योजना में खर्च करने से हिचकती नहीं है. इस पार्टी में दलित पार्षद, विधायक और मंत्री का कोई सम्मान नहीं हैं. पार्टी के अग्रणी नेताओं में कोई दलित नहीं है. इस पार्टी से एक भी दलित राज्यसभा मेम्बर नहीं है. एक भी दलित विधायक किसी प्रदेश का प्रभारी नहीं है. दिल्ली की किसी भी मंडी में कोई दलित चेयरमैन नहीं है. दिल्ली सरकार के 28 कॉलेजों में एक भी चेयरमैन दलित नहीं है. मेरे लिए एक दलित आइडेंटिटी के साथ इस सरकार में रहना बहुत मुश्किल है. इसलिए मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं."

राजकुमार आनंद ने इस्तीफा दिया लेकिन, स्पीकर के दफ्तर से आई बड़ी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget