एक्सप्लोरर

MCD Mayor Election: एमसीडी मेयर का चुनाव हंगामे की भेंट चढ़ा, नहीं चुने गए महापौर, उप महापौर, क्या है इसकी वजह?

MCD Mayor Election 2023: एमसीडी पीठासीन अधिकारी ने जैसे ही ये कहा कि मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव एल्डरमैन काउंसलर्स भी मतदान कर सकते हैं, AAP ने अपत्ति जताई और सदन में हंगामा मच गया.

 Delhi MCD Mayor Election 2023 Again postponed: दिल्ली नगर निगम मेयर पद का चुनाव (MCD Mayor Election) सोमवार को ​तीसरी बार भी हंगामे की भेंट चढ़ गया. चुनाव के तौर तरीकों को लेकर सदन की बैठक आज शुरू होते ही बीजेपी (BJP) और आप (AP) पार्षदों के बीच तकरार शुरू हो गया. तकरार उस समय चरम हंगामे और नोंकझोक में तब्दील हो गई ज​ब पीठासीन अधिकारी ने इस बात की सूचना दी कि एल्डरमैन काउंसलर भी चुनाव में वोट कर सकते हैं. इसके बाद एमसीडी सदन में ऐसा हंगामा मचा कि एक बार फिर मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी चुनाव को रद्द करना पड़ा. पीठासीन अधिकारी ने आज भी मेयर चुनाव को अगली तारीख तक के लिए टाल दिए.

सदन में हंगामे को देखते हुए पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने कहा कि जिन लोगों को वोट नहीं करना है वह सदन से बाहर जाएं. इसके बाद से हंगामा तेज हो गया है- आप पार्षद लगातार वापस जाओ, वापस जाओ के नारे लगा रहे हैं. बढ़ते हंगामे के चलते पीठासीन अधिकारी ने सदन को आगे के लिए स्थगित कर दिया. 

सोमवार को मेयर का चुनाव कराने के लिए जैसी ही एमसीडी सदन की कार्यवाही में पीठासीन अधिकारी ने कहा कि मेयर-डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव होना है. आप सभी से सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील करती हूं. मेयर-डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी तीनों के चुनाव एक साथ कराए जाएंगे. एल्डरमैन काउंसलर्स भी चुनाव में मतदान कर सकते हैं. बस क्या था, इस बात का एलान होते ही आम आदमी पार्टी ने आपत्ति जताई. AAP प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी की बेईमानी सामने आ गई है. बीजेपी संविधान के खिलाफ मनोनीत सदस्यों से वोट करा रही है.

चुनाव कराने के लिए AAP खटखटाएगी SC का दरवाजा

एमसीडी चुनाव स्थगित होते ही डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि एमसीडी में बीजेपी के पार्षद बिना बात हंगामा करके आज भी मेयर का चुनाव नहीं होने दे रहे. आम आदमी पार्टी के पार्षद शांत बैठे हैं लेकिन BJP पार्षद बिना बात हंगामा मचा रहे हैं. वहीं, एमसीडी सदन के बाहर आते ही आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अब पार्टी सुप्रीम कोर्ट जाएगी. संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी संवैधानिक रूप से मेयर का चुनाव नहीं होने देना चाहती है.

ये है हंगामे की वजह

दरअसल, एक दिन पहले आप (AAP) के पार्षदों ने पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने अपील की थी कि मेयर का चुनाव में एल्डरमैन पार्षद को वोट डालने की इजाजत न दें. सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पीठासीन अधिकारी ने कहा कि चुनाव में एल्डरमैन सदस्य में भी मतदान कर सकते हैं. इसके अलावा, AAP ने BJP पर दिल्ली नगर निगम में ऑपरेशन लोटस के जरिए अपना मेयर बनवाने का आरोप लगाया. आप नेता आतिशी का आरोप है कि BJP की पीठासीन अधिकारी बार बार चुनाव टाल रहीं हैं, क्योंकि BJP अबतक AAP पार्षद खरीद नहीं पाई. AAP का आरोप है कि BJP हंगामा करके आज भी मेयर का चुनाव नहीं होने देगी.

बीजेपी ने लगाए ये आरोप 

वहीं सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी अपने पार्षदों को लेकर सामने आई और कहा कि इन्हें आम आदमी पार्टी के नेता प्रलोभन दे रहे हैं. वार्ड 61 के पार्षद धर्मवीर बताया कि AAP के सचिन शर्मा उनके पास आए थे. उनकी दुर्गेश पाठक से बात हुई थी. इसके अलावा वार्ड 163 संगम विहार से पार्षद चंदन सामने आए. उन्होंने कहा कि उन्हें 2 करोड़ का ऑफर किया गया. मना करने पर 4 करोड़ ऑफर किए गए. कृष्णा नगर से बीजेपी पार्षद संदीप कपूर ने आरोप लगाया कि 31 जनवरी को आम आदमी पार्टी के नेता रमेश पंडित का कॉल आया कि आप पार्टी ज्वाइन कर लो.

यह भी पढ़ें: Shelly Oberoi Net Worth: AAP की मेयर प्रत्याशी शैली ओबेरॉय इतनी संपत्ति की हैं मालकिन, लाखों के हैं गहने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगेंद्र यादव बोले, 'जो मार्च होना था पहले रैली बन गई, फिर रैली का रेला हो गया, अब तो...'
योगेंद्र यादव बोले, 'जो मार्च होना था पहले रैली बन गई, फिर रैली का रेला हो गया, अब तो...'
'चलो संसद' मार्च के बीच दिल्ली में नहीं हैं अरविंद केजरीवाल, पंजाब से बोले- 'ये हमारे बच्चे हैं, PM इनसे बात करें'
'चलो संसद' मार्च के बीच दिल्ली में नहीं हैं अरविंद केजरीवाल, पंजाब से बोले- 'ये हमारे बच्चे हैं, PM इनसे बात करें'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
Sansad March: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में कितने हजार लोग आए? प्रशांत भूषण ने बताया दिया डेटा
Sansad March: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में कितने हजार लोग आए? प्रशांत भूषण ने बताया दिया डेटा

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget