एक्सप्लोरर

International Women's Day: दिल्ली में गुर्जर महिला उद्यमियों का संगम, सशक्तिकरण की ओर बढ़े कदम, दिखी बदलाव की बयार

International Womens Day: कार्यक्रम के दौरान टीम एम्पावर्ड गुजरिया के आयोजकों ने महिलाओं की नेटवर्किंग पर जोर दिया, ताकि महिलाएं एकजुट होकर एक दूसरे की मदद कर सकें और मजबूत बन सकें.

International Women's Day 2025: राजधानी दिल्ली के 'कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया' में आज गुजर्र महिला उद्यमियों का समागम हुआ. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम को फेमवलप इवेंट्स कंपनी और एम्पावर्ड गुजरिया ग्रुप की ओर से आयोजित किया गया था. इस इवेंट में गुर्जर समाज की वह महिलाएं शामिल हुईं, जिन्होंने अलग-अलग पेशेवर क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है.

देश की संसद से महज कुछ कदम दूर आयोजित इस कार्यक्रम में डॉक्टर, शिक्षक, इंजीनियर, समाजसेविका समेत विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं शामिल हुईं. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के सामने सशक्त, समृद्ध, शिक्षित और सम्मानित महिलाओं का उदाहरण पेश करना करके समाज की महिलाओं को प्रेरित करना था. 

लोग अब बहु-बेटियों को पढ़ाने और आगे बढ़ाने लगे हैं- अल्का भड़ाना 

इस कार्यक्रम में बीजेपी की वरिष्ठ नेता, पूर्व एमएलए और समाजसेविका अल्का भड़ाना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और उनको बढ़ावा देने के लिए लगातार इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए. न सिर्फ एक साल में बल्कि हर 6 महीने में इस तरह के कार्यक्रम होने चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं सशक्त हो सकें. उन्होंने कहा कि समाज की सोच में बदलाव आया है और लोग अब बहु-बेटियों को पढ़ाने और आगे बढ़ाने लगे हैं.


International Women's Day: दिल्ली में गुर्जर महिला उद्यमियों का संगम, सशक्तिकरण की ओर बढ़े कदम, दिखी बदलाव की बयार

इवेंट का उद्देश्य वर्किंग महिलाओं को एक दूसरे से कनेक्ट करना- आयोजक

टीम एम्पावर्ड गुजरिया की अन्नू भड़ाना ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ''इस इवेंट का उद्देश्य वर्किंग महिलाओं को एक दूसरे से कनेक्ट करना है. एक महिला को पता चले कि दूसरी महिला क्या कर रही है. महिलाओं का आर्थिक रूप से मजबूत होना बहुत जरूरी है. इससे उनको समाज में नई पहचान मिलती है. उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं कनेक्ट होकर ही ग्रो कर सकती हैं. वहीं, डॉक्टर निकिता नागर ने कहा कि इस कार्यक्रम का यह दूसरा सीजन है. कार्यक्रम से महिलाओं को एक मंच मिला है, जिससे उनको समाज में नई पहचान मिली है. कार्यक्रम की वजह से गुर्जर समाज की सफल महिलाएं अब बाकी महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी हैं. उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह के आयोजन होते रहेंगे. 

वर्कशॉप का भी किया गया आयोजन

बता दें कि इस सफल कार्यक्रम का आयोजन निर्मल डेढ़ा, अन्नू भड़ाना, नीतू श्यामदेव भड़ाना, डॉ निखिता नागर और वंदना टोंगर ने किया था. कार्यक्रम में शामिल महिलाओं के लिए वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया. साथ ही कार्यक्रम में महिलाओं ने एक-दूसरे से मिलकर अपने अनुभव साझा किए और अपने प्रोफेशन के सकारात्मक पहलुओं पर चर्चा की. यह कार्यक्रम महिलाओं की नेतृत्व की क्षमता पहचानने, विकसित करने और प्रतिभाशाली महिलाओं को पुरस्कृत करने, आपसी परिचय मेलजोल बनाने और स्त्री विमर्श को समर्पित किया गया.

यह भी पढ़ें-

Mahila Samridhi Yojana: दिल्ली में इस तारीख से महिला समृद्धि योजना की होगी शुरुआत! मिलेंगे इतने हजार रुपये

Delhi: दिल्ली में 1 अप्रैल से इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सड़कों पर दौड़ेंगी 11,000 बसें

अभिषेक कुमार वर्तमान में ABP न्यूज़ में चीफ कॉपी एडिटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अभिषेक यहां चैनल के डिजिटल विंग में काम कर रहे हैं. इन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरूआत आजतक न्यूज़ चैनल से बतौर इंटर्न की. इसके बाद इंडिया न्यूज़ में कार्यरत हुए और बीते करीब 9 सालों से एबीपी न्यूज़ को अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अभिषेक यहां बिजनेस सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. कई राज्यों के चुनाव, लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट के दौरान अलग-अलग सीरीज में खबरें लिखते रहे हैं. अभिषेक ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली के भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से की है. यहां अभिषेक ने टीवी और रेडियो पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. अभिषेक राजनीति, चुनाव, समाज, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहे हैं. अपनी प्रोफेशनल लाइफ से इतर अभिषेक ट्रैवल और स्ट्रीट फोटोग्राफी का शोक भी रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
दिल्ली: अशोक विहार के पार्क में चाकूबाजी, युवक की मौत, हमलावर फरार
दिल्ली: अशोक विहार के पार्क में चाकूबाजी, युवक की मौत, हमलावर फरार

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget