एक्सप्लोरर

दिल्ली में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, गैंगस्टर की पत्नी समेत 4 अरेस्ट

Delhi News: पत्नी गैंगस्टर पति के इशारों पर व्यापारियों से रंगदारी वसूलती थी. चार लोगों ने सचिन उर्फ भांजा के नाम से शिकायतकर्ता को धमकाया था. पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा.

Delhi Crime News: दिल्ली में रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड द्वारका और बाबा हरिदास नगर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर नाबालिग समेत 4 सदस्यों को धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों में गीतिका उर्फ गितु गैंगस्टर सचिन उर्फ भांजा की पत्नी है. पुलिस के मुताबिक, पत्नी पति के इशारों पर व्यापारियों से रंगदारी वसूल रही थी. डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि 10 मार्च को बंदूक की नोक पर रंगदारी मांगे जाने की शिकायत मिली थी.

शिकायतकर्ता ने बताया कि चार लोगों ने घर पर पहुंचकर सचिन उर्फ भांजा के नाम से पैसों की मांग की. पति और बिजनेस पार्टनर को भी धमकी भरे कॉल्स आए. शिकायतर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ बाबा हरिदास नगर बलराम और एएटीएस इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीटीटीवी फुटेज खंगाले. टेक्निकल सर्विलांस की मदद से रंगदारी गिरोह के मूवमेंट को ट्रैक किया गया.

रंगदारी मांगने वाले गिरोह का खुलासा

पुलिस ने हरियाणा के झज्जर स्थित दुल्हेड़ा गांव में छापा मारकर गीतिका उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया. पूछताछ में मिली जानकारियों के आधार पर पुलिस ने बाकी तीन आरोपी – विकास उर्फ विक्की, रोहित उर्फ रॉकी और एक नाबालिग को भी दबोचा लिया गया. आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए. डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि गिरोह लंबे समय से रंगदारी के मामलों में सक्रिय था. जेल से छूटने के बाद विकास उर्फ विक्की ने गीतिका से मुलाकात की थी.

नाबालिग समेत चार सदस्य गिरफ्तार

3 मार्च को गीतिका और विकास तिहाड़ जेल में सचिन उर्फ भांजा से मुलाकात करने पहुंचे. सचिन ने झरोड इलाके के व्यापारियों को धमकाने का आदेश दिया. व्यापारियों से व्हाट्सएप कॉल्स के जरिए रंगदारी मांगी गई. 10 मार्च को चारों आरोपियों ने शिकायतकर्ता के घर पर परिवार को डराया-धमकाया. पुलिस ने बताया कि 33 वर्षीय गीतिका उर्फ गितु की 2023 में जेल से पैरोल पर शादी हुई थी. रंगदारी के लिए गीतिका कॉन्फ्रेंस कॉल्स का सहारा लेती थी.

हाल ही में जेल से छूटने के बाद अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गई. पुलिस के मुताबिक विकास उर्फ विक्की तीन हत्याओं में शामिल रहा है. दादा के मर्डर का भी आरोपी है. कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला झठेड़ी और सचिन भांजा के साथ काम करता था. कई लूट और अवैध हथियारों के मामलों में वांटेड था. 23 वर्षीय रोहित उर्फ रॉकी दो हत्याओं में शामिल रहा है. रोहित के परिवार का एक सदस्य हरियाणा पुलिस में था. एक नाबालिग रंगदारी गिरोह का एक्टिव सदस्य है. 

ये भी पढ़ें- पांच साल से फरार हत्यारा आखिर दिल्ली पुलिस के शिकंजे चढ़ा, क्या है आरोप?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
'राहुल गांधी ने नेता विपक्ष का धर्म बनाया, अब...' कांग्रेस के धरने पर योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन
'राहुल गांधी ने नेता विपक्ष का धर्म बनाया, अब...' कांग्रेस के धरने पर योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन
पीएम हाउस के बाहर राहुल गांधी के धरने पर संजय सिंह भड़के, कांग्रेस ने पूछा- आप कौन?
पीएम हाउस के बाहर राहुल गांधी के धरने पर संजय सिंह भड़के, कांग्रेस ने पूछा- आप कौन?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget