एक्सप्लोरर

दिल्ली में इलेक्ट्रिक DEVI बसों से अब सफर होगा और भी आसान, जानें क्या-क्या हो रहा बदलाव?

DEVI Electric Buses: दिल्ली में DEVI इलेक्ट्रिक बसों की सेवा को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली सरकार और DTC ने कदम उठाए हैं AI की मदद से नए रूट बनाए जा रहे हैं.

दिल्ली की गलियों में दौड़ती मिनी इलेक्ट्रिक DEVI बसों से अब सफर और भी आसान और सुविधाजनक होने वाला है. यात्रियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली सरकार और डीटीसी ने मिलकर इन बसों की सेवा को बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाए हैं. इसके तहत जल्द ही रूट, नंबर और स्टॉप्स से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा.

AI से तय होंगे रूट

DEVI (दिल्ली इलेक्ट्रिक वीकल इंटरकनेक्टर) बस सेवा को और बेहतर बनाने के लिए डीटीसी ने आईआईटी दिल्ली के साथ मिलकर एक गहन स्टडी करवाई है. इस स्टडी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद ली गई है, जिससे दिल्ली की सड़कों और यात्रियों की जरूरतों के हिसाब से बसों के नए और ज्यादा प्रभावी रूट तैयार किए गए हैं. इसका सीधा फायदा यह होगा कि अब DEVI बसें ज्यादा क्षेत्रों को कवर करेंगी और लोगों को रूट और स्टॉप्स की जानकारी पाना भी आसान होगा.

शुरुआत ईस्ट दिल्ली से, जल्द पूरे शहर में लागू होंगे नए रूट

पहले चरण में ईस्ट दिल्ली के इलाकों में चल रही DEVI बसों के रूट बदले जाएंगे. इस बदलाव को अगस्त से लागू किया जाएगा. अगले दो से तीन महीनों में पूरे दिल्ली में यह नया रूट सिस्टम लागू होगा. ट्रांस यमुना क्षेत्र के लिए आईआईटी दिल्ली ने 15 नए रूट डिजाइन किए हैं. खास बात यह है कि पहले से चल रहे 3 रूट जस के तस रहेंगे, यानी कुल मिलाकर यमुनापार के लिए अब 21 DEVI रूट तय कर दिए गए हैं.

अभी DEVI बसों के रूट नंबर ‘D’ से शुरू होते हैं, जो यात्रियों को भ्रमित करते हैं. अब इनकी जगह एक लॉजिकल नंबरिंग सिस्टम अपनाया जाएगा. यानी रूट नंबर देखकर ही अंदाजा हो जाएगा कि यह बस कहां से कहां जा रही है. इसके अलावा बसों में लगी डिजिटल स्क्रीन पर रूट नंबर अब स्क्रोल नहीं होगा, बल्कि स्थिर रूप से दिखेगा ताकि यात्री एक झलक में ही सही जानकारी ले सकें.

बस स्टॉप्स भी होंगे ज्यादा व्यवस्थित, 600 नए स्टॉप्स चिह्नित

स्टॉप्स को लेकर मिल रही शिकायतों के चलते यमुनापार क्षेत्र में 600 नए स्टॉप्स की पहचान की गई है. इन जगहों पर डेडिकेटेड क्यू शेल्टर की जगह सड़क किनारे पिलर लगाए जाएंगे, जिन पर स्टॉप का नाम, रूट नंबर और रूट मैप साफ-साफ दर्शाया जाएगा.

रूट मैप का नया डिजाइन. साफ, सटीक और आकर्षक

स्टॉप्स पर लगने वाले रूट मैप्स का एक नया और विज़ुअली अपीलिंग टेंपलेट आईआईटी दिल्ली और डीएमआरसी ने मिलकर तैयार किया है. ये मैप यात्रियों को यह जानकारी देंगे कि कौन-सी बस कहां से कहां तक जाती है. खासकर गली-मोहल्लों में चलने वाली बसों के लिए यह सुविधा बेहद उपयोगी होगी.

अभी ईस्ट दिल्ली में 246 DEVI बसें, जल्द नए सिस्टम में शामिल होंगी

फिलहाल ईस्ट दिल्ली में 246 मिनी DEVI बसें चल रही हैं, जिनमें से 50 मेट्रो फीडर बसें भी शामिल हैं. ये गाजीपुर, इंस्ट विंडो नगर और शास्त्री पार्क डिपो से संचालित होती हैं. अगले महीने से ये सभी बसें नए रूट सिस्टम और नंबरिंग स्कीम के तहत चलेंगी. DEVI बसों के रूट्स में सुधार के बाद, 12 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बसों के रूट्स में भी सुधार लाने की योजना है.

इसे भी पढ़ें: Delhi: BJP सांसद तरविंदर सिंह मारवाह का बड़ा बयान, 'पाकिस्तानी एजेंट कांवड़ यात्रा को...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
दिल्ली: अशोक विहार के पार्क में चाकूबाजी, युवक की मौत, हमलावर फरार
दिल्ली: अशोक विहार के पार्क में चाकूबाजी, युवक की मौत, हमलावर फरार
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली: शराब के लिए पैसे मांगे, इनकार पर हथौड़े से की मां की हत्या
दिल्ली: शराब के लिए पैसे मांगे, इनकार पर हथौड़े से की मां की हत्या

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget