एक्सप्लोरर

Divya Pahuja: कहां है दिव्या पाहुजा की लाश? शव ठिकाने लगाने में इस्तेमाल BMW कार पटियाला से बरामद

Divya Pahuja Murder Case: पुलिस को अब तक पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा की लाश नहीं मिली है. हत्या के दौरान इस्तेमाल किए गए कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है. मामले की जांच जारी है.

Divya Pahuja Murder Case Update: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड रह चुकी गुरुग्राम की युवती दिव्या पाहुजा का शव पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर पाई है. लेकिन पुलिस ने वह बीएमडब्ल्यूए गाड़ी जरूर बरामद कर ली है जिसमें दिव्या का शव डालकर ले जाया गया था. वह गाड़ी पंजाब के पटियाला से मिली है. गुरुग्राम के बस स्टैंड के निकट होटल सिटी प्वायंट से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर आरोपी अभिजीत ने दिव्या का शव अपने दोस्त बलराज को सौंपा था. पुलिस इस मामले में गहनता से जांच और पूछताछ कर रही है.

बता दें कि दो जनवरी 2024 की रात को अपने नए दोस्त गुरुग्राम में होटल सिटी प्वाइंट के मालिक अभिजीत के साथ दिव्या पाहुजा पहुंची थी. इसके बाद तीन जनवरी की आधी रात के करीब उसकी हत्या कर दी गई. हत्या के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने का काम किया गया. इस विषय पर गुरुवार को डीसीपी क्राइम विजय प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी कि दिव्या पाहुजा अभिजीत के संपर्क में पिछले काफी समय से थी.

Ludhiana Jail: लुधियाना की जेल में हुई बर्थडे पार्टी, सामने आया वीडियो, मामला दर्ज, जांच के आदेश

आरोपी के साथ दिव्या आई थी होटल

 दो जनवरी को दिव्या पाहुजा अभिजीत के साथ ही होटल में पहुंची थी. दिव्या पाहुजा ने अभिजीत के कुछ अश्लील वीडियो बनाए हुए थे, जिसके आधार पर लगातार वह उससे पैसे की मांग कर रही थी. अभिजीत और दिव्या के बीच होटल में इसी बात को लेकर बहस हुई थी. इस दौरान अभिजीत ने नशे की हालत में दिव्या पर रिवाल्वर से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. 

दिव्या को अभिजीत ने उसे एक गोली माथे पर मारी, जिससे मौके पर ही दिव्या की मौत हो गई. उसके बाद अभिजीत ने होटल के दो कर्मचारी ओमप्रकाश और हेमराज की मदद से दिव्या के शव को अपनी गाड़ी में रखवाया और होटल से डेढ़ किलोमीटर आगे जाकर अपने साथी बलराज और उसके एक अन्य साथी को बीएमडब्ल्यू गाड़ी में रखवा दिया. दोनों को शव को ठिकाने लगाने के लिए जिम्मेदारी दी गई. बलराज और उसका एक अन्य साथी शव को पंजाब के पटियाला में लेकर चले गए.

पटियाला बस स्टैंड के पास बीएमडब्ल्यूए गाड़ी बरामद हो गई है. गाड़ी लॉक होने के कारण उसकी तलाशी नहीं हो पाई. पुलिस ने आरोपी अभिजीत और होटल में काम करने वाले हेमराज व ओमप्रकाश को बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया था. शव लेकर जाने वाले बलराज वह एक अन्य व्यक्ति की पुलिस लगातार तलाश कर रही है.
गौरतलब है कि दिव्या पाहुजा गैंगस्टर संदीप गाड़ौली की गर्लफ्रेंड रह चुकी है. संदीप गाड़ौली के एंनकाउंटर में दिव्या द्वारा ही पुलिस को उसकी लोकेशन देने का आरोप है. वह घटना के समय से लेकर सात साल तक जेल में बंद रही. बीते साल जुलाई में ही उसे जमानत मिली और वह गुरुग्राम लौटी. अब इस घटनाक्रम में उसकी हत्या कर दी गई. (राजेश यादव की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चलो संसद' मार्च के बीच दिल्ली में नहीं हैं अरविंद केजरीवाल, पंजाब से बोले- 'ये हमारे बच्चे हैं, PM इनसे बात करें'
'चलो संसद' मार्च के बीच दिल्ली में नहीं हैं अरविंद केजरीवाल, पंजाब से बोले- 'ये हमारे बच्चे हैं, PM इनसे बात करें'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
Sansad March: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में कितने हजार लोग आए? प्रशांत भूषण ने बताया दिया डेटा
Sansad March: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में कितने हजार लोग आए? प्रशांत भूषण ने बताया दिया डेटा
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: पहले दिन 5 बार स्थगित हुआ सदन! मानसून सत्र में कौन से बिल और किन मुद्दों पर जंग छिड़ना तय?
पहले दिन 5 बार स्थगित हुआ सदन! मानसून सत्र में कौन से बिल और किन मुद्दों पर जंग छिड़ना तय?
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget