एक्सप्लोरर

Delhi Rain: दिल्ली में मौजूदा बारिश मानसून की नहीं, 2007 के बाद दूसरी बार सबसे अधिक वर्षा दर्ज

Delhi Weather Report: आईएमडी के जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली (Delhi) में बीते 24 घंटे में सुबह साढ़े आठ बजे तक 74 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी, जो 2007 के बाद से इस अवधि की दूसरी सर्वाधिक बारिश है.

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में बीते 24 घंटे में सुबह साढ़े आठ बजे तक 74 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी, जो 2007 के बाद से इस अवधि की दूसरी सर्वाधिक बारिश है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई. राजधानी में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 74 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे पहुंच गया, जिसके कारण दिन-रात के तापमान के बीच का अंतर रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया.

मौजूदा बारिश मानसून की बारिश नहीं
आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में मौजूदा बारिश मानसून की बारिश नहीं है. मानसून सामान्य 653.6 मिमी के मुकाबले 516.9 मिमी बारिश दर्ज कराने के बाद राजधानी से 29 सितंबर को लौट गयी थी. आईएमडी के अनुसार, क्षेत्र में मानसून के बाद बारिश का कारण एक पश्चिमी विक्षोभ माना जाता है, जो निचले स्तर पर पुरवाई हवाओं के साथ मध्य और ऊपरी वायुमंडल में कम हवा के दबाव के कारण बनता है. मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, पुरवाई हवाएं नमी के लिए काफी हद तक जिम्मेदार हैं, जो बारिश का कारण बनती हैं.यह गुजरात और पूर्वी राजस्थान में अरब सागर से, उत्तराखंड तक दिल्ली क्षेत्र को पार करते हुए अपने पैर पसारती हैं.

यह भी पढ़ें:- Delhi Rain: दिल्ली में दो दिनों से हो रही बारिश, 7 डिग्री तक गिरा तापमान, 11 अक्तूबर के बाद मौसम होगा साफ

हवा की गुणवत्ता में सुधार
राष्ट्रीय राजधानी में लगातार दूसरे दिन लगातार बारिश से रविवार को हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ और यह ‘संतोषजनक’ श्रेणी में पहुंच गयी. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह करीब नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 54 था, जो ‘अच्छी’ श्रेणी में आता है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस और शनिवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस के बीच का अंतर 2.6 डिग्री सेल्सियस था, जो 1969 के बाद दर्ज किया गया सबसे कम अंतर है.

आईएमडी अधिकारी ने कहा, इससे पहले, इस तरह का सबसे कम अंतर 19 अक्टूबर 1998 को 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. उन्होंने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता 100 फीसदी दर्ज की गई. राजधानी के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में पिछले 24 घंटों में 74.3 मिलीमीटर बारिश हुई. पालम वेधशाला ने 64.9 मिमी बारिश दर्ज की. आईएमडी के मुताबिक, लोधी रोड, रिज और आयानगर मौसम केंद्रों में क्रमशः 87.2 मिमी, 60.1 मिमी और 85.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. 

गौरतलब है कि 15 मिमी से कम वर्षा को 'हल्का' माना जाता है. इसके ऊपर और 64.5 मिमी के बीच 'मध्यम', 64.5 मिमी और 115.5 मिमी के बीच 'भारी' और 115.6 मिमी और 204.4 मिमी से ऊपर को 'अत्यंत भारी' वर्षा माना जाता है. आईएमडी ने रविवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने तथा आसमान में सामान्य रूप से बादल छाये रहने का पूर्वानुमान जताया है. अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें:- DU Admissions 2022: सबसे ज्यादा उम्मीदवारों ने चुना BCom, देखें सभी आंकड़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: सलून में घुसकर 20 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या! परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप
दिल्ली: सलून में घुसकर 20 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या! परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप
दिल्ली: न्यू उस्मानपुर में भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या, देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
दिल्ली: न्यू उस्मानपुर में भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या, देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
सोनम वांगचुक की कैसी है अब सेहत? सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया नया हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की कैसी है अब सेहत? सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया नया हेल्थ बुलेटिन

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget