एक्सप्लोरर

Delhi Rain: दिल्ली में दो दिनों से हो रही बारिश, 7 डिग्री तक गिरा तापमान, 11 अक्तूबर के बाद मौसम होगा साफ

Delhi Weather Update: दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने दिल्ली का पारा गिरा दिया है. बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई. तापमान में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है.

Rainfall in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है. पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने दिल्ली का पारा गिरा दिया. दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. पिछले दिनों तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया था. शनिवार को दिन भर दिल्ली समेत एनसीआर में बारिश होती रही. बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई. तापमान में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी. 11 अक्टूबर तक दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिलेगी. 11 अक्टूबर के बाद मौसम साफ होने का अनुमान जताया गया है. 12 अक्टूबर से मौसम शुष्क होगा और तापमान भी बढ़ने लगेगा. 

राजधआनी में दो दिनों से हो रही लगातार बारिश

शनिवार को लोधी रोड में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक लोधी रोड में आज सुबह 11:30 बजे तक 89 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई. सफदरजंग में 76.1 मिलीमीटर, पालम में 64.3 मिलीमीटर, रिज में 62.3 मिलीमीटर, आया नगर में 85.2 मिलीमीटर, मयूर विहार में 81 मिलीमीटर, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 69 मिलीमीटर, नजफगढ़ में 32.5 मिलीमीटर बारिश हुई है. जाफरपुर, मुंगेशपुर, पीतमपुरा इलाकों में भी बरसात दर्ज की गई.

Delhi News: एलजी ने CM केजरीवाल पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- संवैधानिक कर्तव्यों से भाग रहे, पूछा ये सवाल

सोमवार, मंगलवार को भी नहीं मिलेगी निजात

आज भी सुबह से कई इलाकों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने दिन भर आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में देखने को मिलेगी. बारिश का सिलसिला सोमवार और मंगलवार को भी जारी रहेगा. सोमवार से तापमान का बढ़ना शुरू हो जाएगा. आज राजधानी में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 

दिल्ली से सटे अन्य राज्यों में भी बारिश का मौसम विभाग ने अनुमान जताया है. आज नजीबाबाद, बिजनौर, हस्तिनापुर, मेरठ, मोदीनगर, अमरोहा, मुरादाबाद समेत यूपी और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी. दिल्ली से सटे एनसीआर- गाजियाबाद, इंदिरापुरम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में भी आज बारिश हो सकती है. 

IMD Weather Updates: दिल्ली से कश्मीर तक बारिश ने किया बेचैन, जानें- किस राज्य में आज कैसा रहेगा मौसम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम हाउस के बाहर राहुल गांधी के धरने पर संजय सिंह भड़के, पूछा- जंतर-मंतर क्यों नहीं आ रहे?
पीएम हाउस के बाहर राहुल गांधी के धरने पर संजय सिंह भड़के, पूछा- जंतर-मंतर क्यों नहीं आ रहे?
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
CJP के प्रदर्शन पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'जहां आंसू गैस के गोले छोड़े गए, वहीं मेरे दोनों बच्चे मौजूद थे'
CJP के प्रदर्शन पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'जहां आंसू गैस के गोले छोड़े गए, वहीं मेरे दोनों बच्चे मौजूद थे'
Vijeta Dahiya News: विजेता दहिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा फैसला, प्रवक्ता के पद से हटाया
विजेता दहिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा फैसला, प्रवक्ता के पद से हटाया

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget