एक्सप्लोरर

MCD Election 2022: एमसीडी चुनाव में 50 फीसदी हुई वोटिंग, लोगों ने मतदान करने से क्यों बनाई दूरी? जानें वजह

Delhi MCD Election 2022: इस बार दिल्ली एमसीडी के चुनाव में मुस्लिम और बुजुर्ग मतदाताओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली. जामिया नगर, ओखला, शहीन बाग, तैमूर नगर क्षेत्रों में लोगों की भारी भीड़ देखी गई.

Delhi MCD Polls 2022: दिल्ली की सबसे निचली इकाई नगर निगम में चुनाव संपन्न हो चुका है, इस चुनाव में सिर्फ 50% हुए मतदान ने मतदाताओं की उदासी को जाहिर किया है.  चुनाव आयोग से लेकर पार्टियों तक ने दिल्ली की जनता से बढ़-चढ़कर वोट डालने की अपील की थी लेकिन नजीता यह रहा कि इस बार पिछले नगर निगम चुनाव से भी 3% कम मतदान हुआ जो कि कई सवाल खड़े कर रहा हैं. चुनाव के दिन दोपहर 12:00 बजे तक तो यह ऐसी स्थिति लग रही थी कि मतदान 50% से भी कम पर सिमट जाएगा लेकिन दोपहर के बाद वोट प्रतिशत बढ़ने की वजह जैसे-तैसे मतदान 50% तक पहुंच सका.

 नगर निगम पर शहर की बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने की ज़िम्मेदारी होती है और दिल्ली का हर वर्ग भली-भांति समझता है कि राजधानी को बदलने के लिए बढ़-चढ़कर वोट करना बहुत जरूरी है लेकिन फिर भी इस बार 50% लोग अपने घरों से मतदान के लिए नहीं निकले. 

आरोप-प्रत्यारोप ने लोगों की उम्मीदों को दिया झटका
देश का केंद्र और राजधानी होते हुए भी दिल्ली नगर निगम 2022 चुनाव में 50% लोग वोट करने के लिए घरों से बाहर ही नहीं निकले, जिसके बाद लोगों द्वारा इसके कई मायने निकाले गए. दिल्ली के रहने वाले प्रभात ने एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान कहा की  "एमसीडी में 15 सालों से बीजेपी सत्ता में है वहीं आम आदमी पार्टी 2013 से राज्य की कमान संभाल रही है लेकिन दोनों पार्टियों में एक-दूसरे के लिए आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा. वहीं दिल्ली की जनता ने 15 साल कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल को भी एमसीडी में देखा है, इसलिए दिल्ली की जनता में यह संदेश जरूर गया है कि उनकी समस्याओं को सुनने से ज्यादा इन पार्टियों के लिए अपना जनाधार मजबूत करना है."

छुट्टी वाले दिन भी वोटिंग के लिए नहीं निकले लोग
वहीं, मयूर विहार के रहने वाले राघवेंद्र प्रताप सिंह ने एबीपी लाइव से बातचीत में कहा कि मतदान का दिन रविवार होते हुए भी भारी संख्या में दिल्ली के लोग वोट करने के लिए नहीं निकले यह बेहद आश्चर्यचकित रहा. इसके पीछे सीधे-सीधे प्रमुख दलों से जनता का असंतोष दिखता है लेकिन सियासी समीकरण के अनुसार इसके मायने बदल जाते हैं. एमसीडी में सत्ताधारी बीजेपी पार्टी से दिल्ली की जनता निश्चित तौर पर कई सवाल पूछ रही है और इन आंकड़ों से तय है कि अधिकांश बीजेपी के  वोटर अपने घरों से मतदान करने के लिए निकले नहीं हैं.

मुस्लिम मतदाताओं में दिखा उत्साह
मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर दोपहर बाद से मुस्लिम मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही थी. तस्वीरों से यह तय है कि सभी वर्गों की तुलना में मुस्लिम मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर दिल्ली नगर निगम चुनाव में वोट किया है. जामिया नगर, ओखला, शहीन बाग, तैमूर नगर क्षेत्रों में लोगों की भारी भीड़ देखी गई. वहीं दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों, देहात में सुबह से ही बुजुर्ग मतदाताओं का उत्साह देखने को मिला. इस बार बुजुर्ग मतदाताओं की दिल्ली नगर निगम चुनाव में अच्छी भागीदारी देखने को मिली.

यह भी पढ़ें: MCD Exit Poll Results 2022: एमसीडी में AAP की बड़ी जीत का अनुमान, BJP के 15 साल के शासन पर चला 'झाड़ू'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: सड़क खुदाई के लिए 'कॉल बिफोर यू डिग' ऐप अनिवार्य, हादसों पर लगेगी लगाम
दिल्ली: सड़क खुदाई के लिए 'कॉल बिफोर यू डिग' ऐप अनिवार्य, हादसों पर लगेगी लगाम
Delhi News: होर्मुज स्ट्रेट को लेकर फैली अफवाह, सरकार बोली- 'भारत में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं'
होर्मुज स्ट्रेट को लेकर फैली अफवाह, सरकार बोली- 'भारत में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं'
'जिम्मेदार पदों पर बैठी महिलाएं...', विमेन्स डे से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा बयान
'जिम्मेदार पदों पर बैठी महिलाएं...', विमेन्स डे से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा बयान
दिल्ली: हत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग को दबोचा, पिछले 1 महीने से थे फरार
दिल्ली: हत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग को दबोचा, पिछले 1 महीने से थे फरार

वीडियोज

Iran- Israel War: 'महायुद्ध' का 8वां दिन, तबाही का भयानक सीन!| IranAttackonIsrae l-America Air Base
Chitra Tripthi: ईरान नहीं झुका, अमेरिका ने किया सबसे बड़े हमले का ऐलान... | Iran Israel War |Trump
Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी
Dhurandhar 2 Trailer : Ranveer Singh और Sanjay Dutt का जबरदस्त धमाका
Iran Israel War: ईरान की मिसाइल फैक्ट्री को कर देंगे बर्बाद- बेसेंट | Trump | Netanyahu | Tehran

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान ने इजरायल पर फिर दागीं मिसाइलें, IDF का दावा- तेहरान में IRGC के 16 फाइटर जेट किए तबाह
Live: ईरान ने इजरायल पर फिर दागीं मिसाइलें, IDF का दावा- तेहरान में IRGC के 16 फाइटर जेट किए तबाह
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
लोकसभा स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
निया शर्मा ने खोली इंडस्ट्री की पोल? इस सेलिब्रिटी मैनेजर पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं-'मैं सम्मान करती हूं, लेकिन..'
निया शर्मा ने खोली इंडस्ट्री की पोल? इस सेलिब्रिटी मैनेजर पर लगाए गंभीर आरोप
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान सूर्या ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट 
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान प्लेइंग 11 पर दिया अपडेट 
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
रांची में पीडब्लू का छात्र संवाद कार्यक्रम, बोर्ड परीक्षा के बाद छात्रों को दी सकारात्मक सोच की सीख
रांची में पीडब्लू का छात्र संवाद कार्यक्रम, बोर्ड परीक्षा के बाद छात्रों को दी सकारात्मक सोच की सीख
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
Embed widget