एक्सप्लोरर

MCD Exit Poll Results 2022: एमसीडी में AAP की बड़ी जीत का अनुमान, BJP के 15 साल के शासन पर चला 'झाड़ू'

Delhi MCD Exit Poll Results 2022: बता दें कि MCD के परिसीमन के बाद यह पहला नगर निगम चुनाव था. इस चुनाव में आप और बीजेपी ने सभी 250 और कांग्रेस ने 247 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे.

Delhi MCD Exit Poll: दिल्ली में चार दिसंबर को एमसीडी (MCD) का चुनाव हुआ था. एमसीडी के कुल 250 वार्डों के लिए 1349 उम्मीदवार मैदान में थे. वैसे तो यह चुनाव बीजेपी (BJP), आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) के बीच था, लेकिन असल  मुकाबला केवल बीजेपी और आप के बीच माना जा रहा है. इस चुनाव के परिणाम वैसे तो 7 दिसंबर को आएंगे लेकिन उससे पहले सभी पार्टियों की हार जीत को लेकर तमाम तरह के सर्वे शुरू हो गए हैं.

नई दिल्ली: इंडिया टुडे एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी सभी दलों का अपनी 'झाड़ू' से सफाया करती हुई दिख रही है. पोल के मुताबिक AAP को नई दिल्ली की 25 सीटों में से 21 सीटों पर जीत मिल रही है, जबकि बीजेपी के खाते में 4 सीटें आती दिख रही है, वहीं अन्य का यहा खाता भी नहीं खुलता दिख रहा.

पूर्वी दिल्ली- पूर्वी दिल्ली के 35 वार्डों में से आप को रिकॉर्ड 22 सीटों पर जीत नसीब होती दिख रही है जबकि बीजेपी के खाते में 13 सीटें जाने का अनुमान है. इन दोनों के अलावा यहां किसी का खाता नहीं खुलता दिख रहा है.

चांदनी चौक- चांदनी चौक की 30 में से 20 सीटों पर आप का कब्जा होता दिख रहा है. वहीं 10 सीटें बीजेपी के खाते में जाने का अनुमान है. अन्य के खाते में शून्य सीटें जा रही हैं.

AAP को 149 से 171 सीटें मिलने का अनुमान
इंडिया टुडे एक्सिस माइ इंडिया के मुताबिक आप को 149 से 171 मिलने का अनुमान है, जबकि पिछले 15 सालों से दिल्ली नगर निगम में काबिज बीजेपी 69  से 91 सीटों पर सिमटती हुई दिखाई दे रही है. वहीं कांग्रेस के खाते में 3 से 7 सीटें आ रही हैं. अन्य के खाते में 5-9 सीटें जाने का अनुमान है.

किस पार्टी को मिला कितने प्रतिशत वोट
पोल के मुताबिक एमसीडी चुनावों में बीजेपी को 35%, आप को 43% और कांग्रेस को 10% वोट मिले हैं. बता दें कि दिल्ली नगर निगम के परिसीमन के बाद यह एमसीडी का पहला चुनाव था. 250 वार्डों के लिए हुए इस चुनाव में आप और बीजेपी  ने सभी 250 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे जबकि कांग्रेस ने 247, जेडीयू ने 23, एआईएमआईएम ने 15, बसपा ने 174, इंडियन मुस्लिम लीग ने 12, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने 3, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने 4, एनसीपी ने 29 और सपा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने एक एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतारा था.

यह भी पढ़ें: Delhi MCD Election 2022: एमसीडी चुनाव में साल 2017 के मुकाबले 3% कम हुई वोटिंग, मुस्लिम महिला मतदाताओं में दिखा उत्साह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनॉट प्लेस का सुपर बाजार टूटेगा या नहीं? समिति करेगी जांच तब होगा आखिर फैसला
कनॉट प्लेस का सुपर बाजार टूटेगा या नहीं? समिति करेगी जांच तब होगा आखिर फैसला
दिल्ली: मयूर विहार के स्कूल में 9 साल की छात्रा की मौत, क्लासरूम में अचानक गिरी
दिल्ली: मयूर विहार के स्कूल में 9 साल की छात्रा की मौत, क्लासरूम में अचानक गिरी
दिल्ली में 70 लाख की लूट का खुलासा, 6 गिरफ्तार, 30 लाख से अधिक बरामद
दिल्ली में 70 लाख की लूट का खुलासा, 6 गिरफ्तार, 30 लाख से अधिक बरामद
CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें पूरा मामला
CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget