एक्सप्लोरर

दिल्ली में हुई हल्की बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Rainfall In Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है. तापमान में कमी आने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है. 25 जून को भी बादल छाए रहेंगे

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में सोमवार (24 जून) को रात आठ बजे के करीब हल्की बारिश हुई. इस बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली है. लुटियंस दिल्ली सहित राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सोमवार शाम को बादल छा गए और बूंदाबांदी हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के लिए इसी तरह की स्थिति रहने को लेकर भविष्यवाणी की है. 

मौसम विभाग के मुताबिक लुटियंस दिल्ली, पीतमपुरा और पालम सहित शहर के कुछ हिस्सों में हल्की प्री-मॉनसून बारिश हुई. शहर के अन्य हिस्सों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को हल्की बारिश के बाद कई इलाकों से जलभराव और पेड़ गिरने की शिकायतें मिलीं.

दिल्ली में 25 जून को कैसा रहेगा मौसम?

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है. वहीं, आर्द्रता का स्तर 62 प्रतिशत से 70 प्रतिशत के बीच रहा. मौसम विभाग ने मंगलवार (25 जून) को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं का अनुमान लगाया है. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहने की संभावना है.

दिल्ली में कब आएगा मानसून?

मौसम विभाग के दफ्तर ने राष्ट्रीय राजधानी में 28 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने और बहुत हल्की बारिश की भी संभावना जताई है. दिल्ली में नौ दिनों तक लू चली. हालांकि अब कहा जा रहा है कि हीटवेव का दौर खत्म हो गया है. आईएमडी के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले कुछ दिनों में कोई हीटवेव वाला दिन नहीं होगा. वहीं, तापमान की स्थिति भी कमोबेश एक जैसी बनी रहेगी. राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में मानसून 29 या 30 जून को शुरू होगा. 

ये भी पढ़ें:

राम मंदिर की छत चूने के मामले पर संजय सिंह का निशाना, 'इसलिए अयोध्या में...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के 5.25 लाख स्कूली बच्चों को 71.93 करोड़ रुपये, 24 स्कूल बनेंगे निगम श्री विद्यालय
दिल्ली के 5.25 लाख स्कूली बच्चों को 71.93 करोड़ रुपये, 24 स्कूल बनेंगे निगम श्री विद्यालय
जामिया में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को हटाने पर विवाद, AISA का पुलिस पर मारपीट का आरोप
जामिया में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को हटाने पर विवाद, AISA का पुलिस पर मारपीट का आरोप
दिल्ली दंगों में ताहिर हुसैन को 2 साल की जेल, कोर्ट ने लगाई फटकार
दिल्ली दंगों में ताहिर हुसैन को 2 साल की जेल, कोर्ट ने लगाई फटकार
ACP पर आरोप लगाने वाली महिला पत्रकार को झटका, दिल्ली HC से नहीं मिली राहत
ACP पर आरोप लगाने वाली महिला पत्रकार को झटका, दिल्ली HC से नहीं मिली राहत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget