एक्सप्लोरर

राम मंदिर की छत चूने के मामले पर संजय सिंह का निशाना, 'इसलिए अयोध्या में...'

Sanjay Singh On PM Modi: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राम के नाम पर चंदा चोरी नहीं चलेगी.

Sanjay Singh On Ram Temple Water Leakage: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने पहली ही बारिश में राम मंदिर की छत चूने की बात कही है. इस पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राम के नाम पर चंदा चोरी नहीं चलेगी. इसलिए प्रभु श्री राम ने अयोध्या में आप लोगों को हराया है.

एबीपी न्यूज की खबर को शेयर करते हुए आप सांसद संजय सिंह ने लिखा, ''राम के नाम पर चंदा चोरी नही चलेगी-नही चलेगी. शंकराचार्यों के रोकने के बावजूद आपने अधूरे मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा क्यों की मोदी जी? इसीलिए प्रभु श्री राम ने आप लोगों को अयोध्या में हराया.''

मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने क्या कहा?

राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा, "यह बहुत आश्चर्य की बात है. इतने सारे इंजीनियर यहां हैं और प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को आयोजित की गई थी, लेकिन छत से पानी लीक हो रहा है. पानी बरसेगा तो छत लीक होगा, ऐसा किसी ने नहीं सोचा होगा. पहले भी हुआ था लेकिन इतना नहीं हुआ जितना इस बार लीक हुआ. इस बार के बारिश में जितना पानी अंदर गिरा, वो बहुत आश्चर्यजनक है."

राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने राम मंदिर के निर्माण कार्य पर बोलते हुए ये भी कहा कि जुलाई 2025 में काम का पूरा होना असंभव है. इसके साथ ही उन्होंने रामलला के विराजमान वाले मंदिर के हिस्से में पानी टपकने को लेकर जांच की मांग की. बता दें कि इसी साल 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में अयोध्या मंदिर में भगवान श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी. इस दौरान कई बड़े नेता से लेकर फिल्म, उद्योग जगत समेत दूसरे क्षेत्रों से कई हस्तियां शामिल हुई थीं.

ये भी पढ़ें:

आतिशी के अनशन को मिला विपक्ष का समर्थन, इस पार्टी की नेता ने की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget