एक्सप्लोरर

Delhi Premium Bus: विकसित देशों की तर्ज पर दिल्ली में प्रीमियम बस सर्विस की सुविधा, दिल्ली सरकार ने दी हरी झंडी

Delhi: दिल्ली में रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए और प्रदूषण की समस्या को कम करने के लिए प्रीमियम बस सर्विस की शुरुआत होने जा रही है. इन बसों में ऑनलाइन टिकट बुक करने की सुविधा भी लोगों को दी जाएगी.

Premium Bus Service: दिल्ली की सड़कों पर गाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे लोगों को ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ता है. लोगों के सफर को आसान बनाने के लिए और सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अब दिल्ली सरकार की ओर से प्रीमियम बस सर्विस की  सुविधा शुरू की जाएगी. इस प्रस्ताव को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा मंजूरी भी दे दी गई है. आने वाले समय में इसे दिल्ली के अलग-अलग रूटों पर शुरू किया जाएगा. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इन प्रीमियम बस सर्विस की किराया डीटीसी बसों से अधिक होगा, जिसे बस संचालक द्वारा ही तय किया जाएगा. इस प्रक्रिया में सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा.

दिल्ली सीएम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब विकसित देशों की तर्ज पर राजधानी दिल्ली में भी प्रीमियम बस सर्विस की शुरूआत की जाएगी और इसका मुख्य उद्देश्य दिल्ली की सड़कों पर बढ़ रहे ट्रैफिक को कम करना है. इस प्रस्ताव को दिल्ली सीएम द्वारा मंजूरी दे दी गई है और उपराज्यपाल की मंजूरी के लिए भी आगे भेज दिया गया है. उम्मीद जताई जा रही है कि इस प्रीमियम बस सर्विस के शुरु होने से लोग निजी वाहनों का प्रयोग कम करेंगे और ज्यादा से ज्यादा लोग अपने दैनिक कामकाज व नौकरी के लिए अपने निजी वाहनों को छोड़कर इस प्रीमियम बस सर्विस से सफर करेंगे. इस पहल से न केवल दिल्ली की सड़कों पर गाड़ियों की संख्या कम होगी बल्कि दिल्ली के प्रदूषण की समस्या से भी लोगों को कुछ राहत मिलने के आसार हैं. साथ ही इस प्रस्ताव के लिए जनता से भी सुझाव लिए जा सकते हैं.

प्रीमियम बस सर्विस में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा 

आने वाले समय में शुरू हो रही प्रीमियम बसों में किसी भी यात्री को खड़ा होकर सफर नहीं करना पड़ेगा. साथ ही लोगों को इन वातानुकूलित बसों में आराम से बैठने की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे उनका सफर बेहद आरामदायक बन सके. इन बसों में केवल ऑनलाइन बुकिंग की ही सुविधा होगी और बसों में सीट खाली न होने की स्थिति में बुकिंग को बंद कर दिया जाएगा, जिससे किसी भी यात्री को खड़े होकर सफर न करना पड़े. साथ ही यात्रियों से इन बसों में किराया डिजिटल माध्यम से ही लिया जाएगा.

प्रीमियम बसों में सीटों की बुकिंग दिल्ली सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट से का जा सकेगी. साथ ही इस बस सर्विस के लिए एक एप भी बनाया जाएगा, जिसके माध्यम से यात्री बस से जुड़ी सभी जानकारी ले सकेंगे और इस एप के माध्यम से भी टिकट बुकिंग की सुविधा होगी.

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली सरकार के इस फैसले पर सियासत भी शुरू हो चुकी है. जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी में परिवहन क्षेत्रों के निजीकरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी की ओर से इस योजना को डीटीसी बसों को विलुप्त करने वाली योजना बताया गया है.

ये भी पढ़ें: Delhi: 'सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को खोखला कर बना दिया स्लम',  रामवीर सिंह बोले- आम आदमी का मुखौटा पहन...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather Updates: दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
Delhi SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget