एक्सप्लोरर

Dwarka Expressway: दिल्ली का द्वारका एक्सप्रेसवे को लेकर आई बड़ी खबर, ग्रुरुग्राम में काम 95% पूरा, जानें- कब शुरू होगा ट्रैफिक

Delhi: मार्च 2019 में शुरू हुए द्वारका एक्सप्रेसवे के गुरुग्राम वाले हिस्से का 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य चार अलग-अलग पैकेज में किया जा रहा है.

Dwarka Expressway:  दिल्ली के 'द्वारका एक्सप्रेसवे' का निर्माण काम तेजी से चल रहा है और उम्मीद की जा रही है कि इसका काम तय समय पर पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. द्वारका एक्सप्रेसवे बनने के बाद दिल्ली-जयपुर हाइवे पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात मिल जाएगी. इसके अलावा द्वारका और दक्षिणी दिल्ली के कुछ हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी भी बढ़ जाएगी. इस पर ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए स्टेट ऑफ आर्ट इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम, टोल मैनेजमेंट सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा जैसी हाइटेक व्यवस्था होगी.

मिली जानकारी के अनुसार द्वारका एक्सप्रेसवे के गुरुग्राम वाले हिस्से का 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और अप्रैल से द्वारका एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां दौड़ सकेंगी. इसके लिए नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने निर्माण कार्य को मार्च महीने के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है. एक्सप्रेसवे के इस हिस्से पर अब फिनिशिंग कामों को पूरा करने के साथ लोड टेस्टिंग कराई जाएगी. इसके शुरू होने से लाखों लोगों को फायदा मिलेगा. खेड़की दौला टोल प्लाजा के पास बनाए जा रहे फुल क्लोवरलीफ फ्लाईओवर को भी अगले महीने में लोगों के लिए खोला जाना है. इससे दिल्ली-गुड़गांव हाइवे, सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) और नार्दर्न पेरिफेरल रोड (NPR) जिसे द्वारका एक्सप्रेसवे कहा जाता है आपस में जुड़ जाएंगे.

प्रोजेक्ट का 95 प्रतिशत काम पूरा
मार्च 2019 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य चार अलग-अलग पैकेज में किया जा रहा है. इसमें से दो पैकेज गुड़गांव में और दो पैकेज दिल्ली में हैं. गुड़गांव में यह खेड़की दौला टोल और दिल्ली के महिपालपुर में जुड़ रहा है. एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार गुरुग्राम वाले हिस्से में 95 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा कर लिया गया है. वहीं बचे हुए काम को भी इसी महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. हालांकि, इसे खोले जाने की तारीख अभी यह तय नहीं है.

दक्षिणी दिल्ली के हिस्सों के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी
बता दें कि दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दिल्ली-गुड़गांव सेक्शन में रोजाना करीब तीन लाख से ज्यादा गाड़ियों की आवाजाही होती है. इसकी वजह से इस रूट पर भारी ट्रैफिक रहता है. इस वजह से अक्सर लोगों को इस रूट पर जाम में फंसने की समस्या से जूझना पड़ता है. वहीं अब द्वारका एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद दिल्ली-जयपुर हाइवे पर ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी. वहीं द्वारका और दक्षिणी दिल्ली के कुछ हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें- Bhalswa Landfill: दिल्ली से एक साल में कचरे के पहाड़ को हटाना होगा आसान? CM केजरीवाल ने दिया निर्देश, जानें- क्या बोले एक्सपर्ट

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather Updates: दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
Delhi SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget