एक्सप्लोरर

'दिल्ली सरकार छठ पूजा की तैयारियों में फेल', वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

Chhath Puja 2024: दिल्ली सरकार छठ पूजा की तैयारियों में विफल रही है. यमुना का जल साफ नहीं है जिससे पूजा करने में परेशानी हो रही है. दिल्ली के 600 से अधिक अस्थाई घाट तैयार नहीं है.

Virendra Sachdeva: दिल्ली में छठपूजा की तैयारियों को लेकर बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार छठ पूजा की तैयारियों में विफल रही है. उन्होंने कहा कि यमुना का जल साफ नहीं है, जिससे पूजा करने में परेशानी हो रही है. दिल्ली उच्च न्यायालय में छठ महोत्सव यमुना किनारे करने देने को लेकर एक याचिका की सुनवाई में यह बात सामने आई.

दिल्ली के 600 से अधिक अस्थाई घाट तैयार नहीं: बीजेपी

सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार के छठ के लिए यमुना में स्वच्छ जल देने के दावों की पोल खुल गई है. दिल्ली के लगभग सभी 1060 अस्थाई घाटों के साथ ही यमुना किनारे के घाटों पर भी स्थिति बदहाल है. नहाय खाय से शुरू हुई छठ पूजा के दूसरे दिन माताओं-बहनों ने खरना की पूजा की लें. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के 1060 में से 600 से अधिक अस्थाई घाटों में पूजा पंडाल टैंट इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार नहीं है.

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अनेक टेंट ठेकेदारों से बात करने पर पता चला कि उन पर स्थानीय "आप" विधायकों का कमीशन का दबाव है, जिससे वे काम पूरा करने में असमर्थ हैं. दिल्ली के लगभग  सभी 1060 अस्थाई घाटों के साथ ही यमुना किनारे के घाटों पर भी स्थिति इतनी बदहाल है कि टेंट ठेकेदार स्वीकृत टेंट सामान जैसे बैरिगेट्स, मेज़, तम्बू एवं कुर्सी में से आधा भी समितियों को देने को तैयार नहीं जिसके चलते अनेक जगह समिति वालों की ठेकेदारों से झगड़े की स्थिति बनी.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में सैकड़ों पूर्वांचल बहुल कॉलोनियों एवं गलियां हैं, पर दिल्ली नगर निगम ने वहां सफाई की पूरी व्यवस्था नहीं की. उन्होंने कहा कि दिल्ली में लगभग दो दशक से छठ महोत्सव की व्यवस्था सरकारी स्तर पर होती आ रही है, लेकिन इस वर्ष जैसी अव्यवस्था पहले कभी नहीं देखी गई. यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार एवं अकर्मण्यता के चलते दिल्ली छठ माता के स्वागत के लिए तैयार नहीं है.

ये भी पढ़ें-

भोपाल में चार्टर्ड अकाउंटेंट से जुड़े 5 ठिकानों पर ED की रेड, टैक्स-ऑडिट में हेराफेरी की आशंका

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
'राहुल गांधी ने नेता विपक्ष का धर्म बनाया, अब...' कांग्रेस के धरने पर योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन
'राहुल गांधी ने नेता विपक्ष का धर्म बनाया, अब...' कांग्रेस के धरने पर योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget