एक्सप्लोरर

भोपाल में चार्टर्ड अकाउंटेंट से जुड़े 5 ठिकानों पर ED की रेड, टैक्स-ऑडिट में हेराफेरी की आशंका

ED Raid: भोपाल में ईडी की छापेमारी से हड़कंप मच गया. ईडी की टीम चार्टर्ड अकाउंटेंट बीसी जैन के अरेरा कॉलोनी स्थित घर सुबह छह बजे पहुंची.

ED Raid in Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सुबह सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है. कार्रवाई चार्टर्ड अकाउंटेंट बीसी जैन के घर पर हुई. अरेरा कॉलोनी स्थित घर पर ईडी की टीम ने बुधवार सुबह 6 बजे से छापेमारी शुरू की. बीसी जैन के चार अन्य सहयोगियों के यहां भी कार्रवाई की गई. सूत्रों के मुताबिक, टैक्स और ऑडिट दस्तावजों में गड़बड़ी की शिकायत पर ईडी कार्रवाई कर रही है. बीसी जैन पर कंपनियों के टैक्स और ऑडिट दस्तावजों में हेराफेरी का आरोप है.

बीसी जैन ने जैन एंड कंपनी के नाम से अपना रजिस्ट्रेशन करा रखा है. इसके अलावा बीसी जैन जीएसीटी कंसल्टेंसी का भी काम करते हैं. बीसी जैन एंड कंपनी को 46 साल पहले रजिस्टर्ड बताया जा रहा है. कंपनी टैक्सेशन, ऑडिट, फाइनेंशियल कॉर्पोरेट और मैनेजमेंट अफेयर्स के मामले संभालती है. बताया जा रहा है कि बीसी जैन एंड कंपनी का काम चार्टर्ड अकाउंटेंट का बेटा अमित जैन और उनकी सहयोगी टीम संभालती है.

चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर पर ईडी का छापा

फिलहाल चार्टर्ड अकाउंटेंट बीसी जैन के घर पर ईडी की टीम दस्तावेजों को खंगाल रही है. घर के बाहर केन्द्रीय पुलिस बल तैनात है. कार्रवाई के संबंध में ईडी अधिकारियों ने जानकारी साझा नहीं की है. सूत्रों ने बड़े घपले की आशंका जताई है. ईडी की कार्रवाई पूरी होने के बाद बड़ी जानकारी सामने की उम्मीद है.

टैक्स और ऑडिट में बड़े घपले की आशंका

बताया जा रहा है कि बीसी जैन की संलिप्तता काला धन सफेद करने में रही है. ईडी की छापामार कार्रवाई से भोपाल में हड़कंप है. कार्रवाई पूरी होने तक चार्टर्ड अकाउंटेंट बीसी जैन के घर में आने जाने की किसी को इजाजत नहीं है. ईडी के अधिकारी कार्रवाई से जुड़ी जानकारी नहीं साझा कर रहे हैं. बीसी जैन के चार अन्य सहयोगियों के ठिकानों पर भी ईडी की टेढ़ी नजर है. 

ये भी पढ़ें-

'ब्रेन में सूजन, आंख-कान और बोलने में दिक्कत', साध्वी प्रज्ञा की हुई ये हालत, वारंट जारी होने पर कहा- 'जिंदा रही तो...'

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget