एक्सप्लोरर

Corona Cases in Delhi: दिल्ली में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज बोले- 'आने वाले दिनों में...'

Coronavirus Cases in Delhi: स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोविड महामारी से निपटने के लिए हमारे पास कोविड बेड, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड, ऑक्सीजन आपूर्ति और अन्य समेत सभी व्यवस्था है.

Coronavirus Cases in Delhi: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज (SAURABH BHARDWAJ) ने शुक्रवार को कहा कि, शहर में कोविड-19 के मामले स्थिर हो रहे हैं. साथ ही आने वाले दिनों में उनमें कमी आने की संभावना है. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हाल के दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से जिन लोगों की जान गई है, उनमें से ज्यादातर मरीजों को अन्य बीमारियां भी थी और कोविड के लक्षण अचानक से सामने आए थे. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शहर में गुरुवार को कोरोना वायरस के 1,603 नए मामले दर्ज किए गए.

वहीं संक्रमण दर 26.75 प्रतिशत रही और तीन मरीजों की मौत हुई. इन मरीजों की मौत होने के साथ ही शहर में कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 26,581 हो गई है. सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि, कोविड के मामले स्थिर हो रहे हैं. हाल में यह कहा गया कि मामले बढ़ रहे हैं. अब आने वाले दिनों में इसमें कमी आने की संभावना है. दिल्ली में महामारी के कारण नियमित आधार पर लोगों की मौत होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, इनमें से ज्यादातर मामलों में मरीजों को लंबे वक्त से गंभीर बीमारी थी और कोविड अचानक हुआ.

स्वास्थ्य मंत्री ने अभिभावकों से की ये अपील
कोविड-19 के मामलों को देखते हुए स्कूलों में और बच्चों के लिए किसी विशेष बंदोबस्त के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि अभी ऐसे किसी कदम की योजना नहीं बनायी गई है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, हम शिक्षकों से कह रहे हैं कि अगर छात्रों को खांसी और जुकाम है, तो उन बच्चों को आराम करने की सलाह दी जाए. हम अभिभावकों से बच्चों में ऐसा कोई लक्षण दिखने पर उन्हें स्कूल न भेजने की अपील करेंगे. कोविड महामारी से निपटने के लिए दिल्ली सरकार की तैयारी पर भारद्वाज ने कहा कि, हमारे पास कोविड बेड, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड, ऑक्सीजन आपूर्ति और अन्य समेत सभी व्यवस्था है. 

यह भी पढ़ें:  Delhi Saket Court Firing: सस्पेंडेड वकील ने साकेत कोर्ट में चलाई गोलियां, महिला ने उसी के खिलाफ दर्ज कराया था 420 का केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी...', थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस
'ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी...', थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस
बिहार में अपराध पर चिराग पासवान के बयान पर संजय सिंह बोले, 'वो तो...'
बिहार में अपराध पर चिराग पासवान के बयान पर संजय सिंह बोले, 'वो तो...'
दिल्ली के कारोबारियों के लिए 'उद्योग मित्र पोर्टल' लॉन्च, ऐसे मिलेगा फायदा
दिल्ली के कारोबारियों के लिए 'उद्योग मित्र पोर्टल' लॉन्च, ऐसे मिलेगा फायदा
DUSU में NSUI की हार पर बैठक, कन्हैया कुमार, विनोद जाखड़ से क्या बोले राहुल गांधी?
DUSU में NSUI की हार पर बैठक, कन्हैया कुमार, विनोद जाखड़ से क्या बोले राहुल गांधी?

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
NDA में जाने की अटकलों पर शरद पवार का बड़ा बयान, 'हां, मेरे बारे में...'
NDA में जाने की अटकलों पर शरद पवार का बड़ा बयान, 'हां, मेरे बारे में...'
RCB को बड़ा झटका, इस दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा; पहले मैच से था साथ
RCB को बड़ा झटका, इस दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
Embed widget