एक्सप्लोरर

दिल्ली के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र: लुभावने वादों के साथ अरविंद केजरीवाल पर यमुना में डुबकी वाला तंज

Congress Manifesto: कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी किया है. इसमें पार्टी ने ऐलान किया है कि पहली कैबिनेट में जाति जनगणना का फैसला किया जाएगा और छह महीने के अंदर मजबूत लोकपाल बिल पास कराया जाएगा.

Congress Manifesto For Delhi Election: दिल्ली चुनाव के लिए पांच बड़ी गारंटियों का पहले ही एलान कर चुकी कांग्रेस ने बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी किया. घोषणापत्र जारी करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि चुनावों में गारंटी शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले कांग्रेस ने कर्नाटक में किया और वादे पूरे किए. मनमोहन सिंह सरकार ने नरेगा योजना के तहत रोजगार की गारंटी दी थी. 

कांग्रेस ने दिल्ली में सरकार बनने पर महिलाओं को ढाई हजार रुपये हर महीने, 500 रुपये का रसोई गैस सिलेंडर, फ्री राशन किट, 25 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा, 300 यूनिट तक बिजली फ्री और बेरोजगार युवाओं को एक साल तक सरकारी या निजी कंपनियों में एक साल तक के एप्रेंटेसशिप के लिए 8,500 रुपये/ महीना देने का वादा किया है. 

पहली कैबिनेट में जाति जनगणना का फैसला

कांग्रेस ने ऐलान किया है कि पहली कैबिनेट में जाति जनगणना का फैसला किया जाएगा और छह महीने के अंदर मजबूत लोकपाल बिल पास कराया जाएगा. दलित समाज के लिए फ्री चार धाम यात्रा शुरू करने का वादा किया गया है जिसमें बाबा साहेब आंबेडकर की जन्मस्थली महू शामिल है. मुस्लिम समाज को ध्यान में रखकर कांग्रेस ने ऐलान किया है कि सच्चर कमिटी की सिफारिशों के आधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. 

इसके अलावा कांग्रेस ने नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण, सस्ते भोजन के लिए 100 इंदिरा कैंटीन, ठेका प्रथा बंद कर सभी कर्मचारियों को पक्का करने और पूर्वांचलियों के लिए अलग मंत्रालय बनाने का वादा किया है. 

घोषणापत्र में केजरीवाल पर तंज

केजरीवाल पर तंज कसते हुए कांग्रेस ने घोषणापत्र में उल्लेख किया है कि वो पांच सालों में यमुना इतनी साफ कर देगी कि अरविंद केजरीवाल उसमें डुबकी लगा सकें. कांग्रेस ने शराब घोटाला, जल बोर्ड घोटाला, स्वास्थ्य घोटाले की जाँच का वादा भी किया है.

इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का नारा है होगी हर जरूरत पूरी, कांग्रेस है जरूरी . देखना है कि बीते दो चुनावों में कांग्रेस को एक सीट भी नहीं देने वाली जनता इस बार कांग्रेस के वादों को कितना जरूरी मानती है. 

ये भी पढ़ें: 'कई आरोप लगाने की कोशिश हुई, लेकिन...', दिल्ली चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को लेकर क्या बोले आदित्य ठाकरे?

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather Updates: दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
Delhi SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget