एक्सप्लोरर

दिल्ली मेयर चुनाव में BJP की जीत! AAP के ऐलान से पार्टी को मिली खुशखबरी

MCD Mayor Election: दिल्ली मेयर चुनाव में बीजेपी की निर्विरोध जीत हुई है क्योंकि आप ने उम्मीदवार खड़ा नहीं किया. आप ने BJP पर चुनाव में गड़बड़ी, भ्रष्टाचार और बैठकों में अवरोध पैदा करने के आरोप लगाए.

Delhi Mayor Election: दिल्ली में मेयर का चुनाव होने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जीत गई है. दरअसल, 25 अप्रैल को दिल्ली में मेयर का चुनाव था, लेकिन आम आदमी पार्टी (AAP) ने यह इलेक्शन न लड़ने का ऐलान किया, जिसके बाद बीजेपी को निर्विरोध जीत मिल गई है. 

मेयर चुनाव के उम्मीदवार का नामांकन दाखिल करने के लिए सोमवार (21 अप्रैल) अंतिम दिन था, लेकिन इस दिन आम आदमी पार्टी के नेताओं ने ऐलान कर दिया कि इस बार उनकी ओर से कोई भी उम्मीदवार नहीं उतारा जाएगा. एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने बीजेपी पर कई आरोप लगाए.

AAP ने BJP पर लगाए कई आरोप
आप नेताओं ने कहा कि बीजेपी ने पहले भी एमसीडी का चुनाव रुकवा दिया था. परिसीमन के दौरान वार्डों को इधर-उधर किया. आप का दावा है कि इसके चलते जबरदस्त गड़बड़ी और भ्रष्टाचार किया गया. इसके बावजूद BJP चुनाव हारी और AAP की सरकार बनी. इसके बाद भी MCD बैठकों में बीजेपी पार्षदों द्वारा खूब तमाशा किया गया, जिसके बाद आप ने फैसला लिया है कि इस बार मेयर चुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी. 

'हारने के डर से बीजेपी ने नहीं होने दिए चुनाव'
प्रेस कांफ्रेंस में सौरभ भारद्वाज ने कहा, "दिल्ली में सत्ता को लेकर बीजेपी की डेस्पिरेशन कई सालों से देख रहे हैं. 9 मार्च साल 2022 को इलेक्शन कमीशन ने कहा कि शाम 5.00 बजे एमसीडी के चुनाव घोषित किए जाएंगे. इस घोषणा से पहले केंद्र सरकार और उप राज्यपाल ने स्टेट इलेक्शन कमीशन की प्रेस कांफ्रेंस रुकवा दी कि अभी चुनाव मत करवाइए. बीजेपी ने परिसीमन करने का तय किया और 18 महीने बाद चुनाव कराएंगे. उस समय बीजेपी एमसीडी में बुरी तरह से हारने वाली थी क्योंकि लोग आप को वोट देने वाले थे. इसलिए इसे टाल दिया गया."

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा, "फिर 4 दिसंबर को चुनाव कराए गए. परिसीमन के दौरान एक-एक वार्ड को बीजेपी के लिए तैयार किया गया. जहां लोग बीजेपी के खिलाफ थे, उस वार्ड को निकालकर दूसरी जगह डाल दिया गया. हर विधानसभा में परिसीमन के दौरान आम आदमी पार्टी के सभी गढ़ मिलाकर एक वार्ड बना दिया गया, ताकि आप के सारे वोटर एक वार्ड में रहें. बीजेपी के वोटर्स के छोटे-छोटे वार्ड अलग-अलग कर दिए गए ताकि गिनती में बीजेपी के पास ज्यादा वार्ड के वोट आएं."

आम आदमी पार्टी के नेताओं का दावा है कि बीजेपी ने परिसीमन के रूप में भ्रष्ट काम किया और इसके बावजूद दिसंबर के चुनाव में AAP को 134 तो BJP को 104 सीटें मिलीं. उसके बाद स्टैंडिंग कमेटी और मेयर के चुनाव में बीजेपी ने बहुत कांड किए. आज मुख्यमंत्री बन गईं रेखा गुप्ता उस समय माइक तोड़ रही थीं. नारे लगाए जा रहे थे और मेयर पर अटैक किया गया. 

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget