एक्सप्लोरर

'आम आदमी पार्टी नहीं लड़ेगी MCD मेयर का चुनाव', आतिशी का बड़ा ऐलान, BJP पर लगा दिया ये आरोप

MCD Mayor Election 2025: आतिशी ने कहा कि बीजेपी पिछले ढ़ाई सालों से आम के पार्षदों पर दबाव बनाकर और तोड़कर बीजेपी में लेकर गई. 'आप' किसी भी विधायक और पार्षद को खरीदती और तोड़ती नहीं है.

Delhi MCD Mayor Election 2025: दिल्ली नगर निगम के चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी मेयर का चुनाव नहीं लड़ेगी. आतिश ने कहा कि बीजेपी जहां-जहां चुनाव हारती है, वहां साम-दंड -भेद सब अपनाती है. बीजेपी दूसरी पार्टियों को तोड़कर सरकार बनाती है.  एमसीडी को री-यूनिफिकेशन कराकर 272 से 250 वार्ड हुआ, चुनाव लेट हुए, एमसीडी डी-लिमिटेशन हुआ. एमसीडी का चुनाव गुजरात के चुनाव के साथ करवाया गया. फिर भी 'आप' एमसीडी में बहुमत लेकर आई.

आतिशी ने आगे कहा, " उनकी कोई भी कोशिश सफल नहीं हुई. बीजेपी पिछले ढाई सालों से आम के पार्षदों पर दबाव बनाकर और तोड़कर बीजेपी में लेकर गई. हम दिल्ली की जनता का सम्मान करते हैं, किसी भी विधायक और पार्षद को खरीदती और तोड़ती नहीं है. आम आदमी पार्टी मेयर का चुनाव नहीं लड़ेगी."

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पार्षदों को तोड़ने-खरीदने के बाद अपनी संख्या बढ़ा ली है, लेकिन हमने यह सब नहीं की है और न हम करते हैं, इसलिए आम आदमी पार्टी ने मेयर चुनाव न लड़ने का फैसला किया. बीजेपी को दिखाने देते हैं कि वह दिल्लीवालों के लिए क्या कर सकते हैं.

दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार, एक इंजन एलजी- सौरभ भारद्वाज

वहीं 'आप' प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, "दिल्ली में बीजेपी सत्ता को लेकर डेस्पिरेट है, जब एमसीडी का चुनाव होना था तो डी-लिमिटेशन कराया. लेकिन, फिर भी 134 सीटें आम आदमी पार्टी को मिलीं और 104 सीटों को बीजेपी को जीत मिली." उन्होंने कहा कि बीजेपी अपनी सरकार बना लें. दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार है, एक इंजन एलजी हैं.

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा, "बीजेपी के पास अब कोई बहाने नहीं है, ट्रिपल इंजन की सरकार उनके पास पूरा मौका होगा, दिल्ली वालों के लिए काम करें. 

बीजेपी ने AAP के फैसले पर किया पलटवार

इस मामले पर बीजेपी की भी प्रतिक्रिया आ गई है. दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा, "आम आदमी पार्टी जानती है कि वह दिल्ली नगर निगम में न सिर्फ बहुमत खो चुकी है, बल्कि पिछले ढाई साल में नगर निगम का प्रशासनिक और रख-रखाव कार्य दोनों ठप्प कर दिए हैं. अतः अब आम आदमी पार्टी त्याग का नाटक कर रही है और संभव है, यहां से आगे आप और कांग्रेस गठबंधन करें."

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget