एक्सप्लोरर

BBC Documentary Row: अब बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर DU में विवाद, 24 छात्र हिरासत में, जानें- अब तक की 10 बड़ी बातें

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री (BBC Documentary) की स्क्रीनिंग का विवाद जेएनयू और जामिया से होते हुए अब दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में पहुंच गया है. इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने 24 लोगों को हिरासत में लिया है.

BBC Documentary Row in Delhi University: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने 2002 के गुजरात दंगों (Gujarat Riots) पर बने बीबीसी की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की योजना बनाने को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के कला संकाय से 24 छात्रों को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया. इससे पहले बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर पिछले दिनों जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University) और जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय (Jamia Millia Islamia University) में भी हंगामा हो चुका है.

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी (Sagar Singh Kalsi) ने कहा, "शाम करीब चार बजे लगभग 20 लोग बीबीसी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के लिए कला संकाय के बाहर पहुंचे. इससे इलाके में शांति भंग हो सकती थी, इसलिए उनसे वहां से जाने को कहा गया. जब उन्होंने ऐसा नहीं किया तो शांतिपूर्ण तरीके से उन्हें हिरासत में ले लिया गया. कुल 24 लोगों को हिरासत में लिया गया." इससे पहले विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर प्रस्तावित स्क्रीनिंग की जानकारी दी थी.

डीयू में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग विवाद की 10 बड़ी बातें...

1. एनएसयूआई ने दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में शाम चार बजे बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की घोषणा की थी. वहीं भीम आर्मी स्टूडेंट्स फेडरेशन ने भी एलान किया था कि वह विश्वविद्यालय के कला संकाय के बाहर शाम पांच बजे स्क्रीनिंग करेगा.

2. दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रॉक्टर रजनी अब्बी ने कहा था कि विश्वविद्यालय प्रशासन स्क्रीनिंग नहीं होने देगा और छात्र संगठनों ने इसके लिए अनुमति भी नहीं मांगी.

3. छात्र संगठनों के बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के आह्वान के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात किया गया. पुलिस ने नॉर्थ कैंपस में बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने पर भी रोक लगा दी. इस बारे में जब एक अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि परिसर में दिसंबर में धारा 144 लागू की गई थी.

4. शाम करीब चार बजे लगभग 20 लोग बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के लिए कला संकाय के बाहर पहुंचे. पुलिस ने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा, ऐसा नहीं करने पर कुल 24 लोगों को हिरासत में लिया गया.

5. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे क्षेत्र में शांति कायम रखने के लिए जिले में सभी कॉलेज और विश्वविद्यालयों के परिसरों का दौरा कर रहे हैं.

6.  कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने आंबेडकर विश्वविद्यालय परिसर में घुसकर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं को बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग से रोका. हालांकि, छात्रों ने फोन और लैपटॉप पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री देखने की वैकल्पिक व्यवस्था की थी.

7. वाम समर्थित एसएफआई ने आरोप लगाया कि बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग नहीं हो सकी, क्योंकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने बिजली आपूर्ति रोक दी, लेकिन फिल्म के लिंक के साथ एक क्यूआर कोड छात्रों के साथ साझा किया गया, ताकि वे अपने फोन, लैपटॉप आदि पर इसे देख सकें.

8. बीबीसी ने ‘इंडिया : द मोदी क्वेश्चन’ शीर्षक से दो भाग में एक डॉक्यूमेंट्री तैयार की है. बीबीसी का दावा है कि यह डॉक्यूमेंट्री गुजरात में 2002 में हुए दंगों के अलग-अलग पहलुओं की पड़ताल करती है.

9. विदेश मंत्रालय ने दो भाग वाले डॉक्यूमेंट्री को ‘दुष्प्रचार का एक हिस्सा’ करार देते हुए सिरे से खारिज किया है और कहा है कि इसमें पूर्वाग्रह, निष्पक्षता की कमी और औपनिवेशिक मानसिकता स्पष्ट रूप से झलकती है.

10. सरकार ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया : द मोदी क्वेश्चन’ का लिंक साझा करने वाले कई यूट्यूब वीडियो और ट्विटर पोस्ट को 21 जनवरी को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए थे.

यह भी पढ़ें- Pariksha Pe Charcha 2023: शॉर्टकट और नकल को लेकर पीएम मोदी ने बच्चों को चेताया, कहा- 'ये लंबे समय तक...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget