एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल बोले, 'मुझे तो नोबेल प्राइज मिलना चाहिए, LG के रहते मैंने दिल्ली में...'

Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने चार महीनों में दिल्ली का बेरा गर्क कर दिया. उन्होंने दावा किया कि छह-छह घंटे के पावर कट लगने लगे हैं.

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार (8 जुलाई) को कहा कि दिल्ली को आज आम आदमी पार्टी याद आ रही है. बीजेपी की सरकार ने चार महीनों में बेड़ा गर्क कर गिया. एक के बाद एक मोहल्ला क्लिनिक बंद करते जा रहे हैं. अस्पतालों में हमने दवाइयां फ्री की थीं उसे बंद कर दी. फ्री टेस्ट बंद कर दिए. दिल्ली का बुरा हाल हो गया है. सारी सड़कें टूट गई हैं. चारों तरफ गंदगी फैल गई है.

'छह-छह घंटे के पावर कट लगने लगे हैं'

मोहाली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "छह छह घंटे के पावर कट लगने लगे हैं. पिछले सात सालों से दिल्ली में एक मिनट का पावर कट नहीं लगा था. अभी बारिशों का दिन हैं, अभी भी पावर कट लग रहे हैं. इनकी नीयत खराब है. हर मंत्री ने अपनी दुकान खोल ली है. उन्हें पैसा कमाना है, उन्हें सुधार करने से कोई मतलब नहीं है."

'मुझे नोबेल प्राइज मिलना चाहिए'

इसके आगे उन्होंने कहा, "जितने दिन हमारी सरकार रही हमें काम नहीं करने दिया. इसके बावजूद हमने काम किया. इस पर तो मुझे लगता है कि गवर्नेंस के ऊपर और एडमिनिस्ट्रेशन के अंदर तो मुझे नोबेल प्राइज मिलना चाहिए कि एलजी के रहते मैंने दिल्ली में इतने सारे काम कर दिए. 

'मैंने 15 दिनों का अनशन किया था'

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2014 में जून में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे. आठ-आठ घंटे रात में दिल्ली में बिजली जाया करती थी. हम 2013 का चुनाव बिजली आंदोलन से जीते थे. 2013 में जब पहली बार सरकार बनी, उसके पहले पूरी दिल्ली में घूम घूमकर मैंने 15 दिनों का अनशन किया था.

'पानी नहीं आता था, बिल आते थे'

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हजारों रुपये के लोगों के बिजली बिल आ रहे थे. लोगों से बिजली के बिल नहीं भरे जा रहे थे. खंभे पर चढ़कर मैंने जो ताड़ जोड़े थे, आज भी वो तस्वीर लोगों को याद है. बिजली लोगों के पहुंच के परे थी. पानी नहीं आता था बिल आते थे. 15-20 हजार के बिल आते थे. ये सारा अनुभव लेकर हम सरकार में गए थे."

'हमने तय किया स्कूल-अस्पताल ठीक करेंगे'

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने आगे कहा, "आम आदमी को क्या चाहिए. बिजली चाहिए, पानी चाहिए, बच्चों को अच्छी पढ़ाई मिल जाए. घर में कोई बीमार हो तो उसका अच्छा इलाज मिल जाए. हमने तय किया कि 200 यूनिट बिजली हर परिवार को मुफ्त देंगे. 20 हजार लीटर पानी हर परिवार को मुफ्त देंगे. हमने तय किया कि स्कूल और अस्पताल ठीक करेंगे."

'हमने हवा उल्टी कर दी'

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम तो छोटे लोग हैं. जितना लोगों ने मौका दिया उतना काम किया. लेकिन हमने हवा उल्टी कर दी. जो पहले कहा करते थे कि स्कूल प्राइवेट होने चाहिए, वो आज भी स्कूलों की बात कर रहे हैं. पहले कहते थे अस्पताल प्राइवेटाइज होने चाहिए, वो भी आज अस्पतालों की बात करने लगे हैं. 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
जंतर-मंतर पर आज से 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पहुंचने लगे लोग
जंतर-मंतर पर आज से 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पहुंचने लगे लोग
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row
Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget