एक्सप्लोरर

दिल्ली-NCR की पुरानी गाड़ियों को लेकर बड़ा फैसला, इस तारीख से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

Delhi Fuel Ban: CAQM की बैठक में ये फैसला लिया गया है कि दिल्ली में 31 अक्तूबर तक पुरानी गाड़ियों को पेट्रोल और डीजल मिलता रहेगा.

दिल्ली में एंड ऑफ लाइफ गाड़ियों के खिलाफ अभियान अब नवंबर से चलेगा. यानी 31 अक्टूबर तक पुराने वाहनों को पेट्रोल और डीजल मिल सकेगा. मंगलवार (8 जुलाई) को CAQM की बैठक में फैसला हुआ. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. थोड़ी देर में CAQM डाइरेक्शन 89 का नया अमेंडमेंट जारी करेगा. 1 नवंबर से दिल्ली के साथ साथ गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), गुरुग्राम और सोनीपत जैसे एनसीआर के अहम शहरों में भी पुरानी गाड़ियो को डीजल पेट्रोल देने पर प्रतिबंध लागू होगा.

दिल्ली सरकार की मांग मानी गई- सूत्र

दिल्ली सरकार ने मांग की थी कि पुरानी गाड़ियों के लिए पेट्रोल और डीजल पर प्रतिबंध NCR के साथ लागू किया जाए. सूत्रों के मुताबिक, आज की बैठक में CAQM ने इसे मान लिया है.

नो फ्यूल पॉलिसी वापस नहीं, थोड़ा समय दिया गया- सूत्र

सूत्रों के मुताबिक, अभी जो चुनौतियां आ रही थीं उसे दूर करने के लिए ही कुछ समय लिया गया है. अब 1 नवंबर से गुरुग्राम, गाज़ियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और सोनीपत के साथ ही दिल्ली में भी EoL (इंड ऑफ लाइफ) के लिए नो फ्यूल की पॉलिसी लागू होगी. EoL गाड़ियों को नो फ्यूल के फैसले को CAQM ने वापस नहीं लिया है. बस  कुछ समय दिया गया है ताकि और ठीक से तैयारी हो पाए.

दिल्ली सरकार ने दी ये दलील

सूत्रों के बताया कि दिल्ली सरकार की ओर से पेश दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग के सचिव ने दलील दी थी कि राजधानी दिल्ली में पेट्रोल पम्प पर लगे ANPR कैमरे में डिटेक्शन की दिक्कत और पूरी तरह से प्रभावी नहीं है. साथ ही दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग के सचिव ने यह भी दलील दी थी कि आदेश को NCR के साथ लागू किया जाए वरना अभी की व्यवस्था में दिल्ली की सड़को पर चलने वाली पुरानी गाड़ियां पड़ोस के राज्यों में जाकर पेट्रोल-डीजल भरवा लेंगी. इससे आदेश की मूल भावना जो कि प्रदूषण रोकना है, वो पूरा नहीं हो पाएगा.

तीन महीने का दिया गया समय

ऐसे में दिल्ली सरकार की मांग पर CAQM ने दिल्ली सरकार को पुरानी गाड़ी में ईंधन ना देने के नियम को दिल्ली में लागू करने के लिए 3 महीने का समय दिया है.  बैठक में तय हुआ कि 1 नवंबर 2025 तक दिल्ली सरकार ANPR कैमरे में आ रही तकनीकी दिक्कतों को दूर कर देगी.

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Riots Case: शाहरुख पठान को 6 दिन की अंतरिम जमानत, मां की इद्दत में होगा शामिल
दिल्ली दंगा केस: शाहरुख पठान को 6 दिन की अंतरिम जमानत, मां की इद्दत में होगा शामिल
सोनम वांगचुक की अस्पताल में बिगड़ी हालत? डॉक्टर बोले- 'तुरंत इलाज की जरूरत...'
सोनम वांगचुक की अस्पताल में बिगड़ी हालत? डॉक्टर बोले- 'तुरंत इलाज की जरूरत...'
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget