एक्सप्लोरर

'गुंडागर्दी मचा रखी है', MCD स्टैंडिंग कमेटी सदस्य के चुनाव पर केजरीवाल का LG और BJP पर हमला

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एमसीडी के कानून में साफ तौर पर लिखा है कि सिर्फ मेयर को सदन की बैठक बुलाने का अधिकार है और जब बैठक होगी तो मेयर उसका नेतृत्व करेगा.

Arvind Kejriwal On MCD Standing Committee: दिल्ली नगर निगम (MCD) की स्थायी समिति के चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार सुंदर सिंह विजय घोषित किए गए हैं. सुंदर सिंह के पक्ष में 115 वोट पड़े जबकि विरोध में शून्य वोट पड़े. इस बीच AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सिर्फ मेयर को सदन की बैठक बुलाने का अधिकार है. 

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में कहा, ''दिल्ली के लोगों ने एक मेयर को चुना. यहां के लोगों को पार्षदों को चुना. दिल्ली के लोगों ने एमसीडी, दिल्ली नगर निगम को चुना और उन्हें कहा कि आप दिल्ली नगर निगम की व्यवस्था चलाओ. दिल्ली नगर निगम के कानून के अंदर लिखा है कि सदन की अध्यक्षता करने का अधिकार मेयर को है. एलजी ने आज ऑर्डर पास कर दिया कि अब सदन की अध्यक्षता एडिशनल कमिश्नर करेगा.'' 

इनलोगों ने जनतंत्र को खत्म कर दिया- केजरीवाल

AAP नेता ने आगे कहा, ''वो कल आपको को हटा देंगे. कल लोकसभा स्पीकर को भी हटा देंगे. वहां भी ये लिख देंगे कि होम सेक्रेटरी लोकसभा की अध्यक्षता करेगा, राज्यसभा की अध्यक्षता अब डिफेंस सेक्रेटरी करेगा. इस देश के अंदर ये क्या हो रहा है? क्या इसलिए हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान गंवाई थी. इनलोगों ने जनतंत्र को खत्म कर दिया है.'' 

72 घंटे का नोटिस देने का नियम है- अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने तंज कसते हुए कहा, ''एलजी दिल्ली चलाएगा और एडिशनल कमिश्नर नगर निगम की अध्यक्षता करेगा. कानून के अंदर लिखा है कि सिर्फ मेयर को निकाय के सदन की बैठक बुलाने का अधिकार है. कब बैठक बुलाई जाएगी, किस दिन और कितने बजे बुलाई जाएगी, ये मेयर तय करेगा. उसमें लिखा हुआ है कि 72 घंटे का नोटिस दिया जाएगा. इन्होंने कल रात को नोटिस निकाल दिया. 

उन्होंने आगे कहा कि कानून के अंदर उनको कोई पावर ही नहीं है. न ही कमिश्नर को और ना ही एलजी को पावर है. ये तो गुंडागर्दी मचा रखी है. उसके अंदर लिखा है कि नोटिस सबके घर भेजा जाएगा लेकिन किसी के यहां नोटिस नहीं पहुंचा. आज इन्होंने एमसीडी की चोरी की है, जो पूरे देश के सामने है. इसकी हम सख्त निंदा करते हैं.''  

ये भी पढ़ें: Delhi Politics: 'मेरे जेल जाने से...', दिल्ली विधानसभा में मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather Updates: दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
Delhi SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget