एक्सप्लोरर

Delhi Politics: 'मेरे जेल जाने से...', दिल्ली विधानसभा में मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

Manish Sisodia News: मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में चल रहे सियासी घमासान के बीच बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि देश में कानून का राज है, इसी वजह से वे जेल से बाहर हैं.

Delhi News: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को विधानसभा में दिल्ली में चल रहे सियासी घमासान के बीच बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है, लेकिन इस बात पर संतोष जताया है कि देश में कानून का राज है, जिसकी वजह से वे जेल से बाहर हैं.  

सिसोदिया ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, ''आज 19 महीने बाद सदन में बोल रहा हूं. इसी वजह से यहां बैठा हूं क्योंकि देश में कानून का राज है. इनके पापा का राज होता तो जेल में सड़कर मर गया होता. कानून का राज है इसलिए यहां हैं और आंख में आंख डालकर कह रहा हूं कि तुम्हे छोड़ेंगे नहीं''.

मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाते हुए कहा, ''कश्मीर से कन्याकुमारी तक इनके हर गैरकानूनी काम पर कोर्ट इन्हें और एजेंसियों का लताड़ रहा है. ED को शोषण का ज़रिया बना रखा है. लाखों व्यापारियों पर केस लगा रखा है, उन्हें चंदा देना पड़ता है. इसका आंकड़ा निकालिए कि हाई नेटवर्थ के कितने लोग भारत छोड़कर गए हैं, उनमें से कितने लोगों को ED इनकम टैक्स का नोटिस मिला था. भाजपा शर्म से डूब मरेगी''.

मनीष सिसोदिया ने कहा, ''मेरे जेल जाने से मेरा नुकसान हुआ, परिवार से दूर रहा लेकिन दिल्ली वालों का उससे ज़्यादा नुक़सान हुआ. लोकतांत्रिक रूप से जब ये दिल्ली में नहीं आ पाए तो हम पर केस लगाना शुरू किया. सत्येन्द्र जैन पर तीन केस लगाए, दो ख़त्म हुए हैं. गोपाल राय पर केस लगाए वो केस डिस्चार्ज हो गये. दिल्ली का 25 हज़ार करोड़ का बजट होता था, लेकिन उसे 75 हज़ार करोड़ तक पहुंचाया.

सिसोदिया ने आरोप लगाते हुए कहा, ''भ्रष्टाचार की बात कर रहे थे लेकिन मुझ पर और अरविंद केजरीवाल पर ऐसी धाराएं लगाई, जो आतंकियों और ड्रग माफिया पर लगते हैं. ताकि जमानत न मिल सके''.

मनीष सिसोदिया ने कहा, ''मैं ED CBI की कस्टडी में रहा, उनके पास पूछने के लिए कुछ नहीं था. मैं तो उनके बच्चों के लिए उन्हें गाइड कर रहा था. सुप्रीम कोर्ट ने इसलिए कहा था कि ट्रायल में यह पूरा केस दो सवालों में ख़त्म हो जाएगा. अधिकारियों ने हमें पहले ही बता दिया था कि संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल को भी चुनाव से पहले जेल में डालेंगे''.

इसे भी पढ़ें: 'PM जिसपर घोटाले का आरोप लगाते हैं, उसे डिप्टी CM बना देते हैं', सदन में बोले केजरीवाल

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश
दिल्ली: थानों में महिला कर्मियों के लिए सैनिटरी पैड मशीन और साफ शौचालय की मांग, HC लेगा फैसला
दिल्ली: थानों में महिला कर्मियों के लिए सैनिटरी पैड मशीन और साफ शौचालय की मांग, HC लेगा फैसला
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Embed widget