एक्सप्लोरर

Delhi: आज होगा बड़ा खुलासा! 'वोट चोरी' पर बढ़ी सियासत के बीच AAP ने किया ये दावा, क्या है पूरा मामला?

Delhi News: देश में वोट चोरी का मामला गरमाया है. राहुल गांधी के आरोपों को AAP ने समर्थन देते हुए दिल्ली में वोट चोरी और चुनाव आयोग की संदिग्ध भूमिका उजागर करने का दावा किया है.

देश में इस समय वोट चोरी का मामला गरमा गया है. विपक्ष की ओर से लगातार सत्तारूढ़ बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाया जा रहा है. अब इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) भी खुलकर आती दिख रही है. 2014 में बनी AAP ने भी इस मुद्दे पर राहुल गांधी का समर्थन करते हुए आज एक बड़ा दावा कर दिया है. 

सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा

AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर बड़ा खुलासा करने का दावा किया है. उन्होंने पोस्ट किया कि आज दोपहर 1 बजे वे वोट चोरी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा करेंगे. भारद्वाज ने लिखा, "आज देश में चल रही वोट चोरी पर एक बड़ा खुलासा करेंगे, आज 1:00 बजे दोपहर, उससे तीन बातें साबित होंगी...

1. दिल्ली में सुनियोजित तरीके के वोट चोरी की जा रही थी 
2. पूरे प्रकरण में तब के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की भूमिका संदिग्ध है 
3. आज के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता की भूमिका भी संदिग्ध है."

राहुल गांधी के आरोपों को दिया समर्थन

सौरभ भारद्वाज ने बीते दिन (18 सितंबर) ही राहुल गांधी के आरोपों का समर्थन किया था. एएनआई को दिए बयान में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जिस मुद्दे को उठाया है वह बेहद गंभीर है, और इस पर चुनाव आयोग व केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए.

भारद्वाज ने यह भी दावा किया कि कर्नाटक की एक सीट पर 6,000 वोट हटाने के आवेदन दिए गए थे. उन्होंने याद दिलाया कि जनवरी 2025 में ही अरविंद केजरीवाल ने भी यह मुद्दा उठाया था कि दिल्ली की नई दिल्ली विधानसभा सीट में 15 दिनों के भीतर 6,000 वोट हटाने और 10,500 नए वोट जोड़ने के आवेदन किए गए थे.

विपक्षी रणनीति और कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल

AAP नेता ने कांग्रेस पर भी सवाल उठाया कि जब विपक्ष यह मुद्दा उठा रहा था तब कांग्रेस चुप क्यों थी. उन्होंने कहा कि जब बीजेपी इस तरीके से जीत रही थी, तब कांग्रेस ने विरोध क्यों नहीं किया. भारद्वाज का तर्क है कि आज राहुल गांधी इस पर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस को यह लड़ाई लोकतंत्र और पूरे विपक्ष के लिए लड़नी चाहिए, न कि केवल अपनी पार्टी के हितों के लिए.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget