एक्सप्लोरर

Apple iPhone 17 Sale: दिल्ली से मुंबई तक iPhone 17 के लिए कस्टमर्स की उमड़ी भीड़, लोगों की दीवानगी देखने लायक

Apple iPhone 17 Launch News: iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Max और पहली बार iPhone Air के लॉन्च पर दिल्ली और मुंबई में लोगों की भीड़ लगी. नया A19 Bionic चिप और डिजाइन फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.

दिल्ली और मुंबई में आज (19 सितंबर) iPhone 17 लाइनअप के लॉन्च का बड़ा क्रेज देखने को मिल रहा है. Apple ने इस बार iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Max और पहली बार iPhone Air लॉन्च किया है. जैसे ही स्टोर्स खुले, लोग घंटों इंतजार कर रहे थे, पैर थकने का नाम नहीं ले रहे थे.

फैंस की दीवानगी देखने लायक थी. कोई नया फीचर चेक करने के लिए बेताब था, तो कोई अपने स्टाइल को अपग्रेड करने में. फोन की डिजाइन और नए A19 Bionic चिप की वजह से गेमिंग का एक्सपीरियंस भी पहले से बेहतर हो गया है.

गेमिंग का अनुभव होगा बेहतर

एक ग्राहक अमान मेमन कहते हैं, "मैं iPhone 17 Pro Max सीरीज के लिए बहुत उत्साहित हूँ. इस बार, Apple ने नया डिज़ाइन पेश किया है. इसमें A19 Bionic चिप है, जिससे गेमिंग का अनुभव और बेहतर होगा. मैं पिछले 6 महीने से इस रंग का इंतजार कर रहा था, जब मुझे पता चला कि यह रंग लॉन्च होने वाला है."

मुंबई में भी ऐसी ही लंबी लाइन देखने को मिली. BKC Apple स्टोर पर सुबह से ही स्टोर्स के बाहर खरीदार लाइन में खड़े थे. लाइन में लगे कुछ लोगों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. सुरक्षा के लिए स्टोर ने टोकन सिस्टम लगाया और लोगों को व्यवस्थित तरीके से लाइन में खड़ा किया.

नए iPhone 17 में खास फीचर्स

Apple ने इस बार खास तौर पर कैमरा क्वालिटी, प्रोसेसर की स्पीड और बैटरी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाया है. टेक जानकारों का कहना है कि iPhone 17 में AI-बेस्ड फीचर्स, फास्ट चार्जिंग और पहले से स्लिम और हल्का डिजाइन शामिल है.

नए iPhone में iPhone Air भी शामिल है, जो अब तक का सबसे पतला iPhone कहा जा रहा है. इसकी मोटाई सिर्फ 5.6 मिमी है. इसके अलावा, Apple ने Apple Watch सीरीज 11, Apple Watch Ultra 3, Apple Watch SE 3 और AirPods Pro 3 ईयरबड्स के साथ तीन नए iPhone 17 मॉडल लॉन्च किए हैं.

कीमत और नए कलर ने खींचा ध्यान

भारत में iPhone 17 की शुरुआती कीमत करीब ₹79,900 तय की गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट्स की कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा है. Apple का मानना है कि इसका नारंगी रंग का वैरिएंट सबसे पॉपुलर रहेगा और इसकी बिक्री सबसे ज्यादा होगी.

प्री-ऑर्डर 12 सितंबर को शुरू हो चुके थे और अब ये फोन देशभर के Apple स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म्स से खरीदे जा सकते हैं.

पहले दिन ही सोशल मीडिया पर #iPhone17 ट्रेंड बन चुका है. उत्सुक खरीदार इस तकनीकी दिग्गज कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन और प्रोडक्ट को अपने हाथों में पाने के लिए दौड़ रहे हैं.

दिल्ली और मुंबई के अलावा, अन्य बड़े शहरों में भी लोग पहले से ही स्टोर्स के बाहर लाइन में खड़े हैं. Apple के नए iPhone 17 लाइनअप ने फिर से साबित कर दिया कि भारत में iPhone का क्रेज अभी भी उतना ही ज़ोरदार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget