एक्सप्लोरर

कौन है 'खुशी' जिसके लापता होने से पुष्पम प्रिया चौधरी हैं नाराज? CM नीतीश को कह दी ये बात

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी चौक के पास से सरस्वती पूजा दिन पूजा पंडाल से 5 साल की खुशी को किसी ने अगवा कर लिया था. इस मामले में पीड़ित परिजनों ने कानून का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अबतक बच्ची की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.

मुजफ्फरपुर: द पलूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी इन दिनों सीएम नीतीश से खासा नाराज हैं. उनकी नाराजगी की वजह एक पांच साल की बच्ची खुशी है, जो सरस्वती पूजा के दिन से ही लापता है. बच्ची के अब तक नहीं मिलने की वजह से पुष्पम ने सीएम नीतीश पर निशाना साधा है.

उन्होंने ट्वीट कर कहा, " मा. सीएम साहब, अगर खुशी आपकी बेटी होतीं तो अभी तक आपको कितने फ़ोन घुमाने की ज़रूरत होती? एक सब्ज़ी विक्रेता की बेटी मुज़फ़्फ़रपुर से 45 दिनों से ग़ायब हैं. मुझे खुद ग्लानि हो रही कि मुझे खबर आज मिली. आप तो सीएम हैं, आपको तो अब तक आसमाँ सिर पे उठा लेना चाहिए था नीतीश कुमार जी!"

दरसअल, मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी चौक के पास से सरस्वती पूजा दिन पूजा पंडाल से 5 वर्षीय खुशी को किसी ने अगवा कर लिया था. इस मामले में पीड़ित परिजनों ने कानून का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अबतक बच्ची की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.

इस संबंध में खुशी के पिता राजन साह ने बताया कि खुशी सरस्वती पूजा के दिन घर के बाहर बने पंडाल में पूजा देखने गई थी. लेकिन उसके बाद से अबतक वो घर नहीं लौटी. पुलिस ने भी इस मामले में अब तक कोई सफलता हासिल नहीं की है. बता दें कि खुशी के पिता सब्जी विक्रेता हैं और लक्ष्मी चौक पर सब्जी बेचते हैं. वो आर्थिक तौर पर भी काफी कमजोर हैं, जिस वजह से वो अपने से बच्ची को ढूंढने के लिए कुछ नहीं कर पा रहे हैं.

इधर, पूरे मामले में सिटी एसपी का कहना है कि बच्ची की तलाश की जा रही है. जल्द ही पुलिस को इस मामले में सफलता मिलेगी.

यह भी पढ़ें -

किडनी का इलाज कराने आए बच्चे को लगी गोली, मां ने मजबूर होकर कहा- कुछ नहीं हुआ तो यहीं छोड़कर चले जाएंगे बिहार के सुधांशु का ISRO में हुआ चयन, जानें- कैसे आटा मील चलाने वाले के बेटे ने तय किया ये सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget