एक्सप्लोरर

किडनी का इलाज कराने आए बच्चे को लगी गोली, मां ने मजबूर होकर कहा- कुछ नहीं हुआ तो यहीं छोड़कर चले जाएंगे

बच्चे की मां सोनी खातून ने बताया कि बच्चे का पहले से किडनी का इलाज चल रहा था, जिसके लिए पिछले तीन महीने से दवा चल रही थी. उसी की जांच करवाने अस्पताल आया था. अभी जांच हुई भी नहीं थी कि यह घटना घटित हो गई.

पटना: बीते बुधवार शाम फोटो स्टेट और दवा कारोबारी के एजेंट वीरेंद्र यादव को अज्ञात शूटरों ने गोली मारी और फरार हो गए. फायरिंग में उसी जगह होटल में खाना खा रहे एक बच्चे को भी गोली लगी. स्थानीय लोग दोनों घायलों को आईजीआईएमएस की इमरजेंसी में ले गए, जहां डॉक्टरों ने वीरेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया. खबर मिलते ही सचिवालय डीएसपी और शास्त्री नगर थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की. प्राथमिक जांच में रंगदारी नहीं देने को लेकर हुए विवाद में वीरेंद्र की हत्या की बात सामने आ रही है.

पर इस हादसे ने पहले से ही बीमार 9 वर्षीय शेख रवाज़ और उसके परिवार को बुरी हालत में पहुंचा दिया. घायल बच्चे के पिता शेख सज्जाद पेशे से मजदूर हैं और गुजरात में सिलाई मशीन चलाते हैं, थाना जगदीशपुर, ग्राम बनौढा, जिला पश्चिमी चंपारण के निवासी हैं. रवाज़ ने बताया कि खाना खाने जा रहा था, तब गोली चली, सबलोग भाग रहे थे, मैं भी डर के भागा तो गोली लग गई. गोली चलाने वाले बाइक से दो लोग थे, गोली चला कर वो लोग भाग गए फिर उसके मामा अस्पताल लेकर आए.

बच्चे की मां सोनी खातून ने बताया कि बच्चे का पहले से किडनी का इलाज चल रहा था, जिसके लिए पिछले तीन महीने से दवा चल रही थी. उसी की जांच करवाने अस्पताल आया था. अभी जांच हुई भी नहीं थी कि यह घटना घटित हो गई. वह तब तक पटना नहीं आईं थी. बच्चा अपने मामा के साथ अस्पताल आया था और खाना खाने के लिए बाहर निकला था. गोली लगी तो मामा बच्चे को अस्पताल लेकर भागा.

जब प्रशासन के लोग आए तो वादा किया कि वे इलाज का पूरा खर्च उठाएंगे. सोनी खातून ने बताया, "पांच हजार देकर कह दिया कि अब पैसा नहीं है. हमको कोई सरकारी पैसा थोड़े मिलता है कि हम इलाज करवाएं, जितना बनता था दे दिए, बाकी अब अपने पैसा से इलाज करो." उन्होंने बाताया कि अभी तक उनका लगभग 15 हजार खर्च हो गया है. उनके भाई 7-8 हज़ार लेकर आए थे, वो भी लग गया. किडनी का इलाज अभी बंद है. यह भी कहा कि अभी तक उनसे कोई मिलने नहीं आया है.

सोनी खातून ने इच्छा जाहिर की कि बच्चे की जो परेशानी है वो खत्म हो जाए. लड़के की ज़िंदगी का सवाल है. वो ज़िंदगी उसको लौटा दे, क्योंकि बच्चे से बढ़कर इस दुनिया में उसके लिए कोई नहीं है. उन्होंने बताया कि उनके चार बेटे हैं और जिसको गोली लगी वो मंझला बेटा है. भाई जो घटना के दिन बच्चे के साथ मौजूद था, वो पैसों का इंतज़ाम करने गांव गया है. प्रशासन कोई मदद कर नहीं कर रहा और उनके पास एक रुपया नहीं है कि इलाज करवाएं.

उन्होंने बताया कि गांव से कुछ पैसा मदद के रूप में आया, जिससे जांच हुआ है. तब तक बच्चा बिना जांच और दवा के रहा. उसमें भी दो जांचें अभी नहीं हुई हैं. लोग बोल रहे हैं कि आज गुड फ्राइडे की वजह से सब बंद है. जो जांच हुई है, उसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है. यह भी बताया कि वे बहुत गरीब हैं. रोज दिहाड़ी करने वाला आदमी कहां से यह सब कर पाएगा. सहारे के लिए गुहार भी लगाई और यह तक कह दिया कि जब कुछ नहीं होगा तो हम अपने बच्चे को यहां इसी हालत में छोड़कर चले जाएंगे. हॉस्पिटल का मन करेगा तो सही कर के भेजेगा, मेरे बच्चे की ज़िंदगी पहले जैसी थी, वैसा कर के दें लोग.

पंजाब में मजदूरों को नशा देकर मजदूरी कराने के मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अमरिंदर सिंह सरकार से मांगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget