एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सदन में हंगामे पर पत्रकारों ने पूछा सवाल तो CM नीतीश ने साध ली चुप्पी, देखें- कैसे बचकर निकल गए मुख्यमंत्री

सीएम ने कहा, " राज्य में अमन-चैन हो, भाईचारा हो इसके लिए हम सालों से काम कर रहे हैं. आप देख ही रहे हैं कि हमने किस तरह के माहौल को बनाने का काम किया है. ऐसा ही माहौल बना रहे, यही दुआ करने आए थे."

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) मंगलवार को प्रदेश की राजधानी पटना से सटे मनेर स्थित मनेर शरीफ दरगाह पहुंचे, जहां उन्होंने चादरपोशी कर प्रदेशवासियों के लिए अमन चैन की दुआ मांगी. बिहार विधानसभा (Bihar Legislative Assembly) में सोमवार को जिस तरह से सीएम और स्पीकर के बीच बहस हुई, उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) मंगलवार को विधानसभा नहीं आए. उनकी अनुपस्थिति में बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री प्रेम कुमार (Prem Kumar) ने सदन का संचालन किया, जिसका विपक्ष ने पुरजोर विरोध किया.

मुख्यमंत्री भी नहीं पहुंचे विधानसभा 

इधर, सदन में गहमा-गहमी के बाद मुख्यमंत्री भी मंगलवार को विधानसभा नहीं जाकर चादरपोशी करने मनेर शरीफ चले गए. इस दौरान जब पत्रकारों ने उसने ऐसा करने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि हम तो हमेशा से यहां आते रहते हैं. बीच में कोरोना की वजह से कहीं भी आने-जाने पर पाबंदी लग गई थी. लेकिन अब स्थिति सामान्य है तो फिर दरबार में उपस्थित हुए हैं. 

 

Bihar Politics: नीतीश कुमार और स्पीकर विजय सिन्हा के बीच तीखी बहस पर बड़ा बयान, जानें तेजस्वी यादव ने क्या कहा

सवालों से सीएम ने किया किनारा

मुख्यमंत्री ने कहा, " राज्य में अमन-चैन हो, भाईचारा हो इसके लिए हम सालों से काम कर रहे हैं. आप देख ही रहे हैं कि हमने किस तरह के माहौल को बनाने का काम किया है. ऐसे में ऐसा ही माहौल बना रहे, यही दुआ करने आए थे." हालांकि, इस दौरान जब पत्रकारों ने उनसे विधानसभा में हुए हंगामे के संबंध में पूछा तो उन्होंने कुछ नहीं कहा, वे सवालों से बचते हुए वहां से निकल गए. 

बता दें कि सोमवार को विधानसभा में बीजेपी विधायक संजय सरावगी (Sanjay Sarawagi) ने लखीसराय में बढ़ते अपराध से जुड़ा प्रश्न किया था, जिस पर बवाल हो गया था. बीजेपी (BJP) विधायक द्वारा गृह विभाग से जुड़ा प्रश्न किए जाने के बाद उन्हें आसन की ओर से शह मिला, जिसके बाद सदन में बवाल शुरू हो गया.

विभाग के प्रभारी मंत्री के बाद खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जवाब देने के लिए खड़े हो गए. इस दौरान स्पीकर विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने उन्हें तथ्यों से अवगत कराया, जिस पर वे खीज गए और स्पीकर पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उन्हें फटकार लगा दी. अब इस मुद्दे पर विवाद जारी है. विपक्ष के नेता आसन का आपमान करने का आरोप लगातक मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें - 

Bihar News: 12 से 14 साल वालों को कल से लगेगी कोविड वैक्सीन, बिहार में क्या है तैयारी? जानें कितने लाख बच्चे लिस्ट में हैं

VIDEO: विधानसभा में नहीं आए स्पीकर विजय कुमार सिन्हा, RJD ने किया हंगामा- CM नीतीश कुमार इस्तीफा दें, माफी मांगें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget