एक्सप्लोरर

VIDEO: विधानसभा में नहीं आए स्पीकर विजय कुमार सिन्हा, RJD ने किया हंगामा- CM नीतीश कुमार इस्तीफा दें, माफी मांगें

बिहार विधानसभा में मंगलवार को भी देखने को मिला. आरजेडी के विधायकों ने बिहार विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया. कहा कि नीतीश कुमार ने अपमानित किया है.

पटनाः बिहार विधानसभा में सोमवार को हुए हंगामे का असर मंगलवार को भी देखने को मिला. स्पीकर विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) मंगलवार को विधानसभा नहीं पहुंचे. इसको लेकर आरजेडी (RJD) के विधायकों ने बिहार विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया और कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने स्पीकर को अपमानित, जलील करने का काम किया है. स्पीकर का पद संवैधानिक पद है. स्पीकर हम लोगों के गार्जियन हैं. नीतीश को माफी मांगनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए.

इधर, सदन में संसदीय कार्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सीएम नीतीश ने सिर झुकाकर आसन से आग्रह किया था. सरकार और मुख्यमंत्री मानते हैं कि आसन सर्वोपरी है. विजय सिन्हा के सदन में नहीं आने पर स्पीकर की सीट पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार बैठे हैं. सदन के अंदर भी हंगामा हो रहा है. आरेजडी नीतीश के खिलाफ नारेबाजी कर रहा. इसके बाद सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गई है. 

यह भी पढ़ें- सीएम नीतीश Vs स्पीकर सिन्हा: आखिर वो मामला क्या है जिसपर दोनों नेता सदन में उलझ गए? सूबे की राजनीति में तूफान बरपा है

नीतीश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा
बता दें कि सोमवार को लखीसराय के मामले पर शुरू हुए विवाद के बाद विधानसभा में नीतीश ने स्पीकर पर जमकर निशाना साधा था. अब बीजेपी में नाराजगी है. बीजेपी विधायक स्पीकर के समर्थन में खड़े हो गए हैं. नीतीश सरकार के खिलाफ खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. वहीं विपक्ष भी नीतीश कुमार को लेकर हमलावर दिख रहा है. मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने काली पट्टी बांधकर हंगामा शुरू कर दिया.

विधानसभा में नीतीश कुमार और स्पीकर के बीच हुई बहस पर बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि स्पीकर ने कुछ भी गलत नहीं कहा. नीतीश के 16 साल के सुशासन का जो सच है उसको सामने रखा. बिहार में कानून व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है. पुलिस आपराधिक घटनाओं में ठीक से जांच नहीं करती. खानापूर्ति करती है. आपराधिक घटनाएं बिहार में लगातार बढ़ रही हैं. बचौल ने स्पीकर के पक्ष में बयान दिया है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Land News: बेची हुई जमीन भी ले ली जाएगी वापस, राम सूरत राय ने कर दिया एलान, बिना देर किए जान लें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी
बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी
Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म
बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म, पढ़ें काम की खबर
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget