एक्सप्लोरर

'जातिगत जनगणना के समर्थन में लेकिन...', चिराग पासवान का बड़ा बयान, MY फॉर्मूला पर क्या कहा?

Caste Census: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि वे 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' की अवधारणा में विश्वास रखते हैं. उनके पास एमवाई (MY) का फॉर्मूला है. वे 14 करोड़ बिहारियों की बात करते हैं.

Bihar News: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान का जातिगत जनगणना को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने जातिगत जनगणना का समर्थन किया है. चिराग पासवान एक्सप्रेस अड्डा से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना से सरकार को लोगों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को तैयार करने के लिए डेटा मिलेगा, लेकिन ऐसे डेटा को सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए. इससे जातिवाद को बढ़ावा मिल सकता है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वो जातिगत जनगणना के समर्थन में हैं लेकिन जाति की राजनीति का समर्थन नहीं करते. जाति देश में एक कठोर वास्तविकता है. सरकार भी भेदभाव और लोगों के उत्थान के लिए कई सरकारी योजनांए शुरू करती है जो जाति पर आधारित है. इसलिए प्रदेश की सरकारों के पास जाति के आंकड़े होने चाहिए.

'बिहार के विकास के लिए बहुत काम किया जाना चाहिए'

चिराग पासवान ने कहा कि वे 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' की अवधारणा में विश्वास रखते हैं. उनके पास एमवाई (महिला-युवा) का फॉर्मूला है. उनकी पार्टी के पांच सांसदों में से दो महिलाएं हैं. वे 14 करोड़ बिहारियों की बात करते हैं. उन्होंने कहा कि समय की मांग यही कहती है कि बिहार के विकास के लिए बहुत काम किया जाना चाहिए. राज्य और केंद्र में गठबंधन सरकार होने से इसे हासिल करने में भी मदद मिलेगी. इसके साथ ही पासवान ने दावा किया कि बिहार में चुनाव जीतकर एनडीए एक बार फिर सत्ता में वापसी करेगा.

'2047 तक हमें एक विकसित राष्ट्र बनाना है'

वहीं विपक्षी दल (तेजस्वी यादव) द्वारा महिलाओं को बैंक खातों में दी जाने वाली राशि की घोषणाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बैंकों में पैसा जमा कराने से महत्वपूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य मुफ्त होना चाहिए. 2047 तक हमें एक विकसित राष्ट्र बनाना है तो चीजों का इस्तेमाल सेवाओं पर किया जाएगा. वक्फ संसोधन विधेयक पर चिराग पासवान ने कहा कि इससे कुछ इलाकों में मुसलमानों के बीच अविश्वास फैलने की प्रवृति है वो चाहे सीएए को लेकर हो फिर चाहे धारा 370 को लेकर हो.

यह भी पढ़ें: 'प्रधानमंत्री देश को बेच देंगे', खरगे के बयान पर आ गया मोदी के 'हनुमान' चिराग पासवान का बयान

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget