एक्सप्लोरर

'प्रधानमंत्री देश को बेच देंगे', खरगे के बयान पर आ गया मोदी के 'हनुमान' चिराग पासवान का बयान

Bihar Politics: चिराग पासवान ने कहा कि देश को बेचने की सोच किसी भारतीय के जहन में नहीं आ सकती. अगर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ऐसी सोच रखते हैं तो चिंता की बात है.

Bihar News: राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीते बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अहमदाबाद अधिवेशन में यह कहा कि 'प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश को बेच देंगे'. इस पर खुद को मोदी का हनुमान बताने वाले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, "मैं कांग्रेस की मानसिकता को समझ ही नहीं पाया कि वो एक व्यक्ति का विरोध करते-करते, ये भी भूल गए कि वो देश का अपमान करने लग गए हैं."

चिराग पासवान ने आगे कहा, "यह वही लोग हैं जिनके कार्यकाल में एक से एक बड़े घोटाले इस देश ने देखे हैं. आज देश में एक ऐसे प्रधानमंत्री जिन्होंने देश में घोटालों पर, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण लगाने का काम किया है. एक ऐसे प्रधानमंत्री जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाने का किया है. अंतरिक्ष के माध्यम से कैसे दुनिया में भारत की पहचान बने, हर स्तर पर उस व्यक्ति ने काम किया है."

'इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना उचित नहीं'

चिराग ने कहा कि एक ऐसा व्यक्ति जिसने गांव में महिलाओं की स्वास्थ की चिंता करते हुए शौचालय तक की भी सोच रखी तो वहीं अंतरिक्ष के माध्यम से देश को कैसे सुरक्षित रखा जाए इसकी सोच भी उस प्रधानमंत्री ने की. उनके लिए आप इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं? मल्लिकार्जुन खरगे बहुत बड़े हैं और बहुत अनुभवी हैं. आप नीतियों का विरोध करें, लेकिन एक व्यक्ति का विरोध करते-करते इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना, यह बिल्कुल उचित नहीं है.

'खरगे की सोच चिंता की बात है'

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आप हमारी सरकार को नीतियों पर घेरिए, आपको जितने सवाल हमारी सरकार से करने हैं कीजिए. आपके पास पूरा हक और अधिकार है, लेकिन इस तरह की भाषा का इस्तेमाल हमारे देश के लिए कतई उचित नहीं हैं. उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि कोई भी भारतीय इस बात को कभी भी स्वीकार करेगा या सम्मान करेगा जिस तरीके की आपने भाषा का इस्तेमाल किया है. देश को बेचने की ये सोच किसी भारतीय के जह्रन में नहीं आ सकती. खरगे अगर ऐसी सोच रखते हैं तो कहीं न कहीं ये चिंता की बात है." 

यह भी पढ़ें: जातिगत जनगणना को लेकर तेजस्वी यादव का PM मोदी और BJP पर कटाक्ष, जानिए क्या कुछ कहा

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी मान चुके हैं कि…'
CEC विवाद: गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी मान चुके हैं कि…'
पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, 15 स्टेशनों पर खास इंतजाम
दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, 15 स्टेशनों पर खास इंतजाम
राहुल गांधी की याचिका में 14 गलतियां? BJP बोली- 'कम से कम...'
राहुल गांधी की याचिका में 14 गलतियां? BJP बोली- 'कम से कम...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget