एक्सप्लोरर

BJP MP के बयान पर तेजस्वी का हमला, कहा- फरेब से बनी सरकार पर सहयोगी पार्टी ही उठा रही सवाल

तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा कि डकैती, झूठ, लूट, छल, प्रपंच और फ़रेब से बनी बिहार सरकार को आज एक महीना हो गया है. सरकार में दो उपमुख्यमंत्री और सबसे अधिक मंत्री, विधायक वाली बीजेपी के एमपी, एमएलए और मंत्री ही प्रतिदिन अपनी लुटेरी सरकार, सीएम और पार्टी पर सवाल उठाते हैं.

पटना: बिहार के रोहतास में सोमवार को पेट्रोल पंप मालिक के बेटे की हत्या मामले में बीजेपी सांसद छेदी पासवान द्वारा दिये गए बयान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हमला बोला है. तेजस्वी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि परपंच और फरेब से बनी सरकार पर रोजाना उसके सहयोगी दल के नेता ही सवाल उठा रहे हैं.

तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा कि डकैती, झूठ, लूट, छल, प्रपंच और फ़रेब से बनी बिहार सरकार को आज एक महीना हो गया है. सरकार में दो उपमुख्यमंत्री और सबसे अधिक मंत्री, विधायक वाली बीजेपी के एमपी, एमएलए और मंत्री ही प्रतिदिन अपनी लुटेरी सरकार, सीएम और पार्टी पर सवाल उठाते हैं.

BJP MP के बयान पर तेजस्वी का हमला, कहा- फरेब से बनी सरकार पर सहयोगी पार्टी ही उठा रही सवाल

उन्होंने कहा कि चोरी की इस नई नवेली सरकार को एक महीना समय दे रहे हैं ताकि वो प्रदेश के करोड़ों बेरोजगारों, छात्रों और किसानों की माँगों को पूर्ण करने, प्रशासन के कण-कण में व्याप्त भ्रष्टाचार और प्रदेश के कोने-कोने में स्थापित बेतहाशा अपराध को क़ाबू करने की दिशा में ठोंस कदम उठा सके.

बता दें कि बिहार के रोहतास जिले के कोचस में सोमवार को पेट्रोल पंप मालिक के बेटे की हत्या कर दी गई थी. ऐसे में मंगलवार को सासाराम के सांसद छेदी पासवान पीड़ित परिवार से मिलने कोचस पहुंचे, जहां उन्होंने रोहतास एसपी सत्यवीर सिंह पर जमकर हमला किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि रोहतास जिले में पहली बार इस तरह का निकम्मा एसपी आया है.

सासंद छेदी पासवान ने कहा कि निकम्मा और निठल्ले एसपी के कारण ही रोहतास में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है. जाहिर है जब पुलिस कप्तान ही निकम्मा रहेगा तो उसके निचले स्तर के अधिकारी भी निकम्मी और निठल्ली बनी रहेगी.

उन्होंने कहा कि वह बिहार के गृह विभाग से मांग करेंगे कि जल्द से जल्द एसपी को यहां से हटाया जाए. इस दौरान उन्होंने कहा कि एसपी कभी अपने क्षेत्र का दौरा नहीं करते हैं. घटना होने पर वह थानाध्यक्ष को निलंबित कर देते हैं. ऐसे एसपी को फौरन गृह विभाग निलंबित करे. वह इसके लिए पटना जाकर गृह विभाग को पत्र लिखेंगे ताकि एसपी को रोहतास जिला से फौरन हटाया जाए.

यह भी पढ़ें -

बिहार में अगले साल होंगे पंचायत चुनाव, निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी बिहार: कटिहार में भाई ने अपनी बहन को जंजीरों में जकड़ा, वजह जानकर हो आप हो जाएंगे हैरान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget