एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव बोले- 'बेरोजगारी और गरीबी में बिहार आगे', कहा- 'डीके बॉस ही असली CM'

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव गया के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार से लोग परेशान हैं. सीएम नीतीश की महागठबंधन में एंट्री पर कहा कि अब सीधा चुनाव होगा.

Tejashwi Yadav News: नीति आयोग की रिपोर्ट में बेरोजगारी और गरीबी में बिहार आगे है. महंगाई सबसे बड़ी समस्या है. थाना और ब्लॉक भ्रष्टाचार के मामले में गंगोत्री बन चुका है. यह बातें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने गया में कहीं. वे सर्किट हाउस में गुरुवार (16 जनवरी) को पत्रकारों से बात कर रहे थे. तेजस्वी ने कहा कि डीके बॉस ही असली सीएम है. डीके बॉस पर पुख्ता साक्ष्य है. कैसे वसूली हो रही है, डीके टैक्स कैसे वसूल रहे हैं, इसका खुलासा बहुत जल्द करेंगे.

तेजस्वी यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार से लोग परेशान हैं. बिहार में दो-दो डिप्टी सीएम है. एक उपलब्धि कोई बता दे तो बात हो. उन्होंने अपने बारे में कहा कि 17 महीने के कार्यकाल में छात्रों के चेहरे पर खुशी और उम्मीद होती थी. आज गांधी मैदान में लोगों को पीटा जाता है. आंगनबाड़ी, टोला सेवक, शिक्षा मित्र यह सब 17 महीने के कार्यकाल का है. पहली बार जातीय जनगणना हुई. आरक्षण की सीमा 65+10% बढ़ाई गई. 

सीएम नीतीश की यात्रा पर होने वाले खर्च पर उठाया सवाल

दूसरी ओर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा पर भी तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया. कहा कि तीन बार तो नाम बदला गया. उन्होंने इस यात्रा के खर्च पर भी सवाल उठाया. तेजस्वी ने कहा कि आज खुद सरकार में बैठे हैं तो स्पेशल राज्य के दर्जे की चर्चा क्यों नहीं करते हैं? न ग्रामीण से मिलते हैं. कुछ रिटायर्ड अधिकारी के साथ घूमते हैं. यह प्रगति नहीं दुर्गति यात्रा है. पत्रकार से कहते समय भी दो मंत्री उन्हें खींच कर ले जाते हैं.

'पशुपति पारस से पारिवारिक रिश्ता'

तेजस्वी यादव ने कहा कि पशुपति पारस से पुराना रिश्ता है. पारिवारिक रिश्ता है. उन्होंने कहा कि कौन व्यक्ति है जो नीतीश कुमार को पलटू राम नहीं कहता है? इस बार चुनाव में सभी वर्गों का ख्याल रखा जाएगा. 

पटना में मरीन ड्राइव के किनारे लगे जन सुराज के कैंप पर उन्होंने कहा कि सबको अधिकार है. प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि पीछे गांधी की फोटो लगाकर शराबबंदी खत्म करने की बात करते हैं. सीएम नीतीश की महागठबंधन में एंट्री पर कहा कि अब सीधा चुनाव होगा. मीसा भारती जो बोल रही हैं वह पारिवारिक दृष्टिकोण से कह रही हैं. 

तेजस्वी यादव ने कहा कि गया जिले के सभी विधानसभा, प्रखंड और पंचायतों के सभी कार्यकर्ताओं से वो संवाद करेंगे. संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और विस्तार करने को लेकर उनका कार्यक्रम किया जा रहा है. अलग-अलग जगह के लोगों की अलग-अलग समस्या होगी उसका निष्पादन होगा. 

यह भी पढ़ें- 70th BPSC Re-Exam: बीपीएससी अभ्यर्थियों की याचिका पर पटना हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, एक घंटे 20 मिनट चली बहस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
भोजपुर में जमीन विवाद में बहा खून, वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या
भोजपुर में जमीन विवाद में बहा खून, वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget