एक्सप्लोरर

70th BPSC Re-Exam: बीपीएससी अभ्यर्थियों की याचिका पर पटना हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, एक घंटा 20 मिनट चली बहस

70th BPSC Re-Exam: बीपीएससी अभ्यर्थियों की तरफ से वकील आशीष कुमार और प्रणव कुमार केस लड़ रहे हैं. कुल 14 पेटीशनर की ओर से याचिका दायर की गई है.

70th BPSC Re-Exam: 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने और री-एग्जाम के मामले में दायर अभ्यर्थियों की याचिका पर गुरुवार (16 जनवरी, 2025) को पटना हाईकोर्ट (Patna High Court) में सुनवाई हुई. जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल की कोर्ट में एक घंटे 20 मिनट तक दोनों पक्षों की ओर से बहस चली. 

दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने लंच तक आदेश को रिजर्व कर लिया है. लंच के बाद कोर्ट की ओर से फैसला आएगा. अब अभ्यर्थियों की नजर इस पर टिकी है कि क्या कुछ निर्णय कोर्ट की ओर से लिए जाते हैं. 

इससे पहले बीते बुधवार (15 जनवरी, 2025) को इस मामले पर सुनवाई होनी थी लेकिन नहीं हो सकी थी. कोर्ट की ओर से कहा गया था कि आज यानी गुरुवार को अभ्यर्थियों की याचिका पर सुनवाई होगी. बुधवार को पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का विदाई समारोह था. यही कारण था कि आज की तारीख दी गई थी. 

याचिका के जरिए क्या है अभ्यर्थियों की मांग?

बता दें कि बीपीएससी अभ्यर्थियों की तरफ से वकील आशीष कुमार और प्रणव कुमार केस लड़ रहे हैं. कुल 14 पेटीशनर की ओर से याचिका दायर की गई है. 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए यह याचिका दायर की गई है. धांधली की जांच, परीक्षा रद्द करने और री-एग्जाम की मांग की जा रही है. अभ्यर्थियों ने याचिका डाली है और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की ओर से वकील मुहैया कराया गया है. कानूनी मदद जन सुराज पार्टी कर रही है. 

गौरतलब हो कि 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पूरी हो चुकी है. आंसर की तक आ चुकी है. इस बीच अब बस फाइनल रिजल्ट का इंतजार है. अब देखना होगा कि लंच के बाद क्या निर्णय आता है.

जन सुराज के महासचिव किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि अभ्यर्थियों की ओर से याचिका डाली गई है. हम लोग कानूनी मदद कर रहे हैं. हमारे और सरकार के पक्ष को सुना गया है. जोरदार बहस हुई है. लंच के बाद कोर्ट फैसला सुनाएगा. अच्छे से हमारे वकीलों ने पक्ष रखा है.

यह भी पढ़ें- Road Accident: सुपौल में बाइक सवार भाई-बहन को ट्रक ने कुचला, एक की मौत, हिरासत में चालक और खलासी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार ने दी बधाई, लिखी ये बात
मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार ने दी बधाई, लिखी ये बात
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम
Bihar CM Oath LIVE: बिहार के 24वें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र यादव ने भी ली शपथ
LIVE: बिहार के 24वें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र यादव ने भी ली शपथ
'नीतीश ने CM पद छोड़कर किया त्याग, 7 निश्चय पार्ट-3 पर चले सरकार', JDU नेता नीरज कुमार हुए भावुक
'नीतीश ने CM पद छोड़कर किया त्याग, 7 निश्चय पार्ट-3 पर चले सरकार', JDU नेता नीरज कुमार हुए भावुक

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India US Relations: 40 मिनट की फोन कॉल में ट्रंप का PM मोदी को बड़ा मैसेज- 'मैं बस आपको बताना चाहता हूं कि...'
40 मिनट की फोन कॉल में ट्रंप का PM मोदी को बड़ा मैसेज- 'मैं बस आपको बताना चाहता हूं कि...'
Bihar New Government: डिप्टी CM का पद मिलने पर क्या बोले विजय चौधरी? 'भले आज नीतीश कुमार…'
बिहार: डिप्टी CM का पद मिलने पर क्या बोले विजय चौधरी? 'भले आज नीतीश कुमार…'
US Iran War News Live: भारत में LPG की नो टेंशन! 20 हजार 400 मीट्रिक टन गैस लेकर होर्मुज से कांडला पहुंचा टैंकर
Live: भारत में LPG की नो टेंशन! 20 हजार 400 मीट्रिक टन गैस लेकर होर्मुज से कांडला पहुंचा टैंकर
Bhooth Bangala Advance Booking Day 1:अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की कैसी चल रही एडवांस बुकिंग? कितने बिके टिकट, जानें सब यहां
अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की कैसी चल रही एडवांस बुकिंग? कितने बिके टिकट, जानें सब यहां
IPL 2026: RCB को उसके घर में रोकना लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख नहीं होगा यकीन
IPL 2026: RCB को उसके घर में रोकना लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख नहीं होगा यकीन
'चीन को नहीं खरीदने देंगे ईरान का तेल', होर्मुज को लेकर ट्रंप के करीबी की बड़ी धमकी
'चीन को नहीं खरीदने देंगे ईरान का तेल', होर्मुज को लेकर ट्रंप के करीबी की बड़ी धमकी
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कितनी स्पीड में दौड़ा सकते हैं गाड़ी? निकलने से पहले जान लें नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कितनी स्पीड में दौड़ा सकते हैं गाड़ी? जान लें नियम
How To Clean Mattress: गद्दों की लाइफ कैसे बचा सकता है बेकिंग सोडा? जान लें इसे यूज करने का सही तरीका
गद्दों की लाइफ कैसे बचा सकता है बेकिंग सोडा? जान लें इसे यूज करने का सही तरीका
Embed widget