एक्सप्लोरर

'पता नहीं कौन सा नशा करके नीतीश की सरकार सो रही', मुजफ्फरपुर कांड पर तेजस्वी यादव ने घेरा

Tejashwi Yadav News: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे बिहार में कोई ऐसा जिला नहीं, जहां अपराध की घटनाएं न हो रही हों. लॉ एंड ऑर्डर कोई देखने वाला नहीं है.

Muzaffarpur Rape Case: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर सहित अन्य मसलों को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा है. आरजेडी नेता ने तंज कसते हुए कहा कि पता नहीं कौन सा नशा करके राज्य की सरकार सो रही है. पूरे बिहार में अराजकता का माहौल है. 

तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ''मुजफ्फरपुर ही नहीं बल्कि सीतामढ़ी में भी एक 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का जो मामला हुआ है वह मेरे पास आया है. पूरे बिहार में कोई ऐसा जिला नहीं, जहां इस तरह की घटनाएं न हो रही हों. पता नहीं सरकार कौन से नशे में है? कौन सा नशा करके सरकार जो है वह सोई हुई है.  लॉ एंड ऑर्डर कोई देखने वाला नहीं है.'' 

'बिहार में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रहीं'

उन्होंने आगे कहा, ''पुलिस वसूली में लगी हुई है और निर्दोष लोगों को थाने में पीटा जा रहा है. बिहार में मुख्यमंत्री हों या दोनों उपमुख्यमंत्री किसी को भी बिहार और बिहारी से मतलब नहीं है. सभी को सिर्फ अपने कुर्सी से मतलब है. बिहार में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, हत्याएं हो रही हैं, अपहरण हो रहे हैं.''

CM नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं- तेजस्वी

आरजेडी नेता ने ये भी कहा, ''कुछ दिन पहले खगड़िया के परबत्ता में भी बलात्कार और हत्या का मामला सामने आया था. हम लोग वहां होकर आए भी थे. पूर्णिया में भी घटना हुई थी, अभी सुनने में आ रहा है कि सीतामढ़ी में भी बलात्कार की घटना हुई है. खास तौर पर मुजफ्फरपुर जिले में क्राइम इतना बढ़ गया है कि कुछ कह नहीं सकते.
 यह वही जिला है जहां पर बालिका गृह कांड हुआ था. अब लोगों को समझाना पड़ेगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं.''

उन्होंने आरोप लगाते हुए ये भी कहा कि सीएम नीति आयोग की बैठक में भी नहीं जाते हैं. ये सिर्फ पॉलिटिकल कार्यक्रम में जाते हैं. इन्हें बिहार और बिहारी से कोई लेना-देना नहीं है. बिहार के लॉ एंड आर्डर पर अब तो समीक्षा बैठक भी नही होती है.

ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर तेजस्वी का सरकार पर आरोप

तेजस्वी यादव ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, ''बिहार में ट्रांसफर पोस्टिंग का बड़ा खेल चल रहा है. डीजीपी के हाथों में कुछ भी नहीं है. रिटायर्ड लोग ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल कर रहे हैं तो बिहार की स्थिति क्या होगी? राज्य का यह सिस्टम पूरी तरीके से नकारा हो चुका है, सीएम एकदम थका हारा हो चुके हैं. बिहार इन लोगों से चल नहीं रहा है. किसी भी क्राइम पर अगर इन्वेस्टिगेशन होता है तो उस पर पुलिस का परफॉर्मेंस एकदम पुअर है. आलम यह है कि अगर किसी मामले में जांच होती भी है तो अपराधी कोर्ट से बेल लेकर बाहर आ जाते है. पुलिस जो है वह सजा नहीं दिला पाती.''

उन्होंने आगे कहा, ''भ्रष्टाचार का एक अलग ही केस चल रहा है. ईडी और सीबीआई में कौन-कौन अधिकारी हैं, कौन-कौन मंत्री हैं? लेकिन यह बातें खबरों में नहीं होती.माहौल जिस तरीके से बिहार में बना हुआ है तो पुलिस का ही एनकाउंटर हो जा रहा है. अपराधी जो हैं वो बेलगाम हो चुके हैं.''

तेजस्वी यादव ने मंत्री मंगल पांडे को भी घेरा

तेजस्वी यादव ने मंगल पांडे पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा, ''कुछ दिन पहले हमको चुनौती देकर मैदान में बुलाया जा रहा था. कहा जा रहा था कि हमसे फरिया लीजिए, डिबेट कीजिए. सिर्फ एक सवाल का जवाब दे दें मंगल पांडे कि उस 11 साल की बच्ची को बेड क्यों नहीं मिला? उन्हें तो सिर्फ इसका जवाब देना चाहिए. यह लोग वही हैं जो अस्पताल में जाते हैं, चमकी बुखार से बच्चे पीड़ित रहते हैं और यह क्रिकेट का स्कोर पूछते हैं?''

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री जी का जो PA है वह बेड बेचवा है. IGIMS में जाइए और देखिए कितना बेड बेच रहा है. हम डंके की चोट पर अपनी बात को कह रहे हैं. तेजस्वी से जब पूछा गया कि क्या कमीशन मंत्री को भी जाता है इस पर उन्होंने कहा कि जाता तो है ही.''

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर से प्रशांत किशोर होंगे विपक्ष के साझा उम्मीदवार? RJD की दो टूक, कांग्रेस का भी रुख साफ
बांकीपुर से प्रशांत किशोर होंगे विपक्ष के साझा उम्मीदवार? RJD की दो टूक, कांग्रेस का भी रुख साफ
दक्षिण बिहार में मानसून हुआ एक्टिव, पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश; जानें IMD का अपडेट
दक्षिण बिहार में मानसून हुआ एक्टिव, पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश; जानें IMD का अपडेट
बांकीपुर उपचुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट ने बदला सियासी समीकरण
बांकीपुर उपचुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट ने बदला सियासी समीकरण
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद में पाकिस्तान एयरफोर्स के इंटेलिजेंस ऑफिसर की गोली मारकर हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
इस्लामाबाद में PAF के इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget