एक्सप्लोरर

'इस पर क्यों नहीं बोलते प्रधानमंत्री?', तेजस्वी यादव ने PM मोदी का नाम लेते हुए क्या पूछ दिया?

Tejashwi Yadav Attacks on PM Narendra Modi: पीएम मोदी पर हमला करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने कितनी नौकरियां दी? बताना चाहिए था. आरोप की जगह अपनी उपलब्धि बताएं.

Tejashwi Yadav Attacks on PM Modi: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बुधवार (17 अप्रैल) को पत्रकारों से बातचीत के दौरान पीएम मोदी पर खूब बरसे. तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी को पता है कि बिहार से इस बार जो रिजल्ट है वह उनके पक्ष में नहीं आने वाला है. चौंकाने वाला रिजल्ट आने वाला है. यह लोग भयभीत हैं इसलिए संविधान को खत्म करने की बात कह रहे हैं. संविधान को कौन खत्म करना चाहता है? इस पर प्रधानमंत्री क्यों नहीं बोलते हैं?

घिसा-पिटा आरोप लगा रहे प्रधानमंत्रीतेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कई सवाल किए. तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोई उपलब्धि है ही नहीं. जंगलराज कोई नई बात नहीं है. 2014 से लेकर 2024 तक प्रधानमंत्री हम लोगों के ऊपर जो आरोप लगा रहे हैं वही घिसा-पिटा आरोप है. इतनी बार आरोप लगाने के बाद भी बिहार की जनता ने उनके आरोपों को ठुकरा दिया है.

'आरोप लगाने की जगह बताएं अपनी उपलब्धि'

तेजस्वी ने कहा कि 2015 का उन्होंने (बीजेपी) चुनाव भी हारा है. 2020 में सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल रही है. कम से कम प्रधानमंत्री को यह सबक लेना चाहिए था. आरोप लगाने की जगह अपनी उपलब्धियों को बताना चाहिए था.

'कितनी नौकरियां दीबिहार को विशेष पैकेज दे रहे थे'

पीएम मोदी पर हमला करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने कितनी नौकरियां दी? बताना चाहिए था. नौकरी और बेरोजगारी पर बात करना चाहिए थी. आज तक उन्होंने इस पर बात क्यों नहीं की? बिहार को पहले विशेष राज्य का दर्जा दे रहे थे, विशेष पैकेज दे रहे थे. अब आप ही बताइए कि ना तो उन्होंने विशेष राज्य का दर्जा दिया ना विशेष पैकेज. ना कभी पलायन रोका और ना ही कोई इंडस्ट्री लगवाई.

वहीं दूसरी ओर आज लालू और राबड़ी सारण गए हैं. इस सीट से रोहिणी आचार्य उम्मीदवार हैं. चुनाव प्रचार करेंगे. जब पत्रकारों ने पूछा कि आगे भी लालू प्रसाद यादव चुनाव प्रचार के लिए निकलेंगे? इस पर तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार में लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन चल रहा है और वह बिहार के बड़े लीडर हैं ऐसे में वह आगे भी चुनाव प्रचार के लिए निकलेंगे.

यह भी पढ़ें- 'ये संविधान सबकी गारंटी लेता है', PM मोदी पर मनोज झा का निशाना, कहा- 'हमें प्रचारमंत्री मिले'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget