एक्सप्लोरर

'ये संविधान सबकी गारंटी लेता है', PM मोदी पर मनोज झा का निशाना, कहा- 'हमें प्रचारमंत्री मिले'

Manoj Jha Target PM Narendra Modi: मनोज झा ने कहा कि संविधान में संशोधन हो सकता है, आप बदल नहीं सकते हैं. ये संविधान नहीं रहेगा तो देश नहीं रहेगा. देश की जनता को संविधान बचाना है. 

Manoj Jha News: आरजेडी नेता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने बुधवार (17 अप्रैल) को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर निशाना साधा. भारत का संविधान दिखाते हुए मनोज झा ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वो संविधान बदलने की बात करते हैं. ये संविधान सबकी गारंटी लेता है. शिक्षा रोजगार सहित सभी मुद्दों की गारंटी देती है. नरेंद्र मोदी इसको बदलने की बात करते हैं.

मनोज झा ने कहा कि संविधान में संशोधन हो सकता है, आप बदल नहीं सकते हैं. उन्होंने कहा कि मोहन भागवत ने 9 वर्ष पहले संविधान की समीक्षा की बात कही थी. केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग आरक्षण खत्म करने वाले हैं. देश की जनता इसका ख्याल रखे. ये संविधान नहीं रहेगा तो देश नहीं रहेगा. देश की जनता को संविधान बचाना है. 

मनोज झा बोले- 'इनकी बातों पर कौन भरोसा करेगा?'

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनोज झा ने कहा कि सब कुछ संविधान से लिया गया है. प्रधानमंत्री इस पर क्यों नहीं बोलते हैं? हम समानता की बात करते हैं और ये उत्पीड़न वाले हैं, इनको उत्पीड़न पसंद है. पीएम मोदी के एक बयान पर मनोज झा ने कहा कि यही प्रधानमंत्री हैं जो दो करोड़ नौकरी की बात कर रहे थे. लोगों ने वोट किया. हुआ क्या? इनकी बातों पर कौन भरोसा करेगा?

मनोज झा ने कहा कि बिहार में नौकरी का मतलब तेजस्वी यादव है. यहां प्रधानमंत्री इस पर बात नहीं कर रहे हैं. हमें प्रचारमंत्री मिले हैं. नरेंद्र मोदी को आईना लेकर चलना चाहिए. रोजगार और मणिपुर के मुद्दे पर क्यों नहीं बोल रहे हैं? आइना उनको सच दिखाएगा. इंडिया गठबंधन के नेता एक मंच पर नहीं हैं. इसको लेकर मनोज झा ने कहा कि अभी बड़ी-बड़ी रैली होगी. थोड़ा इंतजार कीजिए. 

यह भी पढ़ें- VIP Candidate Gopalganj: मुकेश सहनी ने गोपालगंज से चंचल पासवान को बनाया प्रत्याशी, मोतिहारी से कौन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget