एक्सप्लोरर

परिवार से दूर होकर भी एक्शन में तेज प्रताप यादव, अब एक्स पर शेयर की यह फोटो, लिखा- 'जीत हमेशा...'

Tej Pratap Yadav: अनुष्का यादव विवाद के बाद तेज प्रताप यादव बिहार की राजनीति में फिर सक्रिय होने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने समर्थकों के साथ तस्वीरें साझा कर 'सत्य के मार्ग' पर चलने की बात कही.

Tej Pratap Yadav News: अनुष्का यादव से के साथ शादी का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने बाद विवादों में घिरे तेज प्रताप यादव फिर से बिहार की राजनीति में एक्टिव होने की कोशिश कर रहे हैं. तेज प्रताप यादव ने एक और एक्स पोस्ट किया है, जिसमें वे अपने समर्थकों के साथ दिख रहे हैं. फोटो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "सत्य के मार्ग पर ही चलेंगे."

तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट में लिखा, "सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति होता सदा विजय. हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए. सत्य का मार्ग कठिन अवश्य है पर विजय सदा सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की होती है. राजा हरीश चंद्र ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को दोबारा प्राप्त किया. पांडवों ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए कौरवों को युद्ध में हराया था."

अपने पुराने अंदाज में वापस आ रहे तेज प्रताप
इसी के साथ उन्होंने दो फोटो भी शेयर कीं, जिसमें वह अपने पुराने समर्थकों से मिल रहे हैं और बातचीत कर रहे हैं. यह फोटो उनके कार्यालय की है. इस पोस्ट से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि तेज प्रताप यादव फिर अपने पुराने अंदाज में दिखने की कोशिश कर रहे हैं.

एक दिन पहले भी शेयर किया था अपना वीडियो
शुक्रवार (6 जून) को भी तेज प्रताप यादव ने एक वीडियो शेयर किया था. वह भी उनके कार्यालय का ही था. उन्होंने कार्यालय में घुसते हुए अपना वीडियो शूट कराया और फिर उसे पोस्ट किया है. वीडियो में दिख रहा था कि कार्यालय में लालू यादव और राबड़ी देवी की तस्वीर लगी है. तेज प्रताप यादव अपने अंदाज में कार्यालय में घुसते हैं और फिर कुर्सी पर जाकर बैठते हैं. 

परिवार से दूर होकर भी राजनीति में रहेंगे एक्टिव
वीडियो पोस्ट करते हुए तेज प्रताप यादव ने इंग्लिश में एक लाइन लिखी थी, जिसका 15 शब्दों में हिंदी अनुवाद था- "हमारे सभी सपने साकार हो सकते हैं, यदि हममें उन्हें पूरा करने का साहस हो." इस पोस्ट के बाद अब दूसरे दिन नए पोस्ट से यह तय हो रहा है कि तेज प्रताप परिवार और पार्टी से दूर होकर भी बिहार की राजनीति में सक्रियता दिखाने वाले हैं.

6 साल के लिए निष्कासित हैं तेज प्रताप यादव
बता दें कि 12 साल पुराने रिश्ते के खुलासे के बाद तेज प्रताप यादव को उनके पिता और आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. परिवार से भी बाहर कर दिया है. अनुष्का यादव और तेज प्रताप के मामले में पिता लालू ने नहीं बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों ने भी किनारा कर लिया है. 

पहले भी कर चुके हैं लालू यादव परिवार के लिए पोस्ट
कुछ दिनों तक शांत रहने के बाद अब तेज प्रताप ने कल से लेकर आज तक दो वीडियो शेयर चुके हैं. हालांकि, कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने मम्मी-पापा लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के लिए एक्स पर पोस्ट किया था. वहीं, दूसरा पोस्ट अपने भाई तेजस्वी यादव के लिए  था, जिसमें उन्होंने कहा था कि हम सदैव आपके साथ हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
'सम्राट चौधरी पर अटेंप्ट टू मर्डर...', फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव CM पर भड़के
'सम्राट चौधरी पर अटेंप्ट टू मर्डर...', फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव CM पर भड़के
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'
प्रशांत किशोर ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम! बांकीपुर उपचुनाव को लेकर लगाया गंभीर आरोप
प्रशांत किशोर ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम! बांकीपुर उपचुनाव को लेकर लगाया गंभीर आरोप

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
Embed widget