एक्सप्लोरर

बिहार में आरक्षण पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, '50 प्रतिशत की सीमा टूटेगी', BJP का पलटवार

Bihar Politics: चुनावी वर्ष में राहुल गांधी ने बिहार के नालंदा में OBC/EBC सम्मेलन में आरक्षण पर 50% की सीमा को तोड़ने की बात कही. उन्होंने कर्नाटक और तेलंगाना का उदाहरण दिया.

Bihar News: चुनावी वर्ष में राहुल गांधी एक बार फिर से बिहार दौरे पर हैं. नीतीश के गृह जिले नालंदा के राजगीर में उन्होंने अत्यंत पिछड़ा वर्ग सम्मेलन (संविधान सुरक्षा सम्मेलन) को संबोधित किया. चुनावी वर्ष में इस कार्यक्रम में उन्होंने आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया. दरअसल बिहार में अत्यंत पिछड़ा वर्ग की आबादी करीब 36 फीसदी है जो सबसे अधिक है. जिसे साधने की कोशिश में कांग्रेस है.

इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने आरक्षण पर कहा कि यह आइडिया कहां से आया कि आरक्षण केवल 50% होगा जबकि आपकी आबादी 90% है. ये सोच कहा से आयी की देश में सिर्फ 50 प्रतिशत आरक्षण हो सकता है. आपकी आबादी 90 फीसदी और दीवार बना रहे हैं कि 50 फीसदी आरक्षण हो सकता है.

'राहुल के बयान से गरमा गई है सियासत'
राहुल गांधी ने कहा कि जहां जहां हमारी सरकार है हम इस 50 फीसदी की दीवार को तोड़ेंगे. हमने कर्नाटक तेलंगाना में ऐसा किया है और जहां जहां हमारी सरकार बनेगी. हम इस दीवार को तोड़ देंगे. वह OBC EBC SC ST के बारे में बोल रहे थे. राहुल गांधी के बयान से सियासत गरमा गई है.

BJP ने किया पलटवार
बीजेपी के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि अगर राहुल गांधी आपको आपके सलाहकारों ने अगर रत्ती भर भी इतिहास की जानकारी दी है तो आपको पता होना चाहिए कि जिस पार्टी के आप युवराज है उसी पार्टी ने मंडल कमीशन की सिफारिशों को सालों भर ठंडे बस्ते में दबाए रखा. अपनी सरकार रहते हुए आपने कभी भी OBC कमीशन को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया. आपको सिर्फ राजनीति करनी है. मुद्दे को मुद्दा बनाकर रखना है. जब आप की सरकार आती है तब आपको इस आबादी की कोई चिंता नहीं रहती है. तब आप सरकार चलाने में लग जाते हैं. तरह तरह के घोटाले सामने आते हैं.

'जिनको करना होता है वह मोदी की तरह काम करते हैं'
कुंतल कृष्ण ने राहुल गांधी को कहा कि जब विपक्ष में रहते हैं तो आपको आबादी और प्रतिशत की चिंता होने लगती है, क्योंकि आप सिर्फ और सिर्फ बयानवीर हैं. जिनको करना होता है वह मोदी की तरह काम करते हैं. मोदी की सरकार ने OBC कमीशन को संवैधानिक दर्जा दिया. मोदी की सरकार ने दलितों अति पिछड़ों एवं समाज में पीछे छूटे हुए लोगों को वह सम्मान दिया जिसके वो हकदार हैं.

ये भी पढ़ें: 2025 के चुनाव में दशरथ मांझी के बेटे को टिकट देगी कांग्रेस? जानिए किस सीट से हो सकती है दावेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget