Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Dharmendra pradhan के इस्तीफे की खबर के बाद सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई Bollywood Celebs ने इस मुद्दे पर अपने-अपने अंदाज़ में पोस्ट शेयर किए। Priyanka Chopra ने एक पोस्ट को रीशेयर कर अपना समर्थन दिखाया, जबकि Vir Das ने अपनी Instagram Story में बदलाव और जिम्मेदारी को लेकर संदेश लिखा। Vijay Varma की मजाकिया पोस्ट भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही। वहीं Dia Mirza ने इस पूरे मूवमेंट का समर्थन करते हुए छात्रों और एक्टिविस्ट्स की सराहना की। Prakash Raj ने भी सभी समर्थकों को बधाई देते हुए कहा कि लगातार आवाज़ उठाने से बदलाव संभव है। Rahul Ravindran ने लिखा कि किसी की नौकरी जाने का जश्न नहीं मनाना चाहिए, लेकिन बड़े पदों पर बैठे लोगों की जवाबदेही भी जरूरी है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि आगे इस मुद्दे में क्या नया कदम उठाया जाएगा और नए शिक्षा मंत्री की प्राथमिकताएं क्या होंगी
























