एक्सप्लोरर

Bihar Politics: तेज प्रताप ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- इस वजह से CM को आ रही जनता की याद

तेज प्रताप ने कहा, " देश और राज्य में महंगाई चरम पर है. जनता महंगाई की मार झेल रही. इस सरकार ने युवाओं को नौकरी नहीं दी. जिनके पास नौकरी थी, उनसे भी छीनने का काम किया गया."

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पांच सालों बाद फिर एक बार जनता दरबार कार्यक्रम की शुरुआत की है. सोमवार को उन्होंने जनता से मुलाकात की. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सबकी परेशानी सुनी और उसके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए. हालांकि, उनके इस कार्यक्रम पर विवाद शुरू हो गया है. विपक्ष के नेता लगातार मुख्यमंत्री पर हमलावर हैं. इसी क्रम में बुधवार को हसनपुर विधायक तेज प्रताप यादव ने सीएम नीतीश पर निशाना साधा है. 

घर में दुबके थे मुख्यमंत्री 

आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, " नीतीश कुमार पूरे तरीके से डेड हो चुके हैं. इसलिए पांच सालों बाद जनता की उन्हें याद आ रही है. इससे पहले वो कहां थे. पहले वो ये बताएं. कोरोना काल में वो अपने घर में दुबके हुए थे. इतने साल के बाद जब गिरावट होने लगी, तो वे जनता के बीच जाने लगे." 

आरजेडी के महंगाई के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा, " देश और राज्य में महंगाई चरम पर है. हर एक सामान का दाम बढ़ चुका है. जनता महंगाई की मार झेल रही. इस सरकार ने युवाओं को नौकरी नहीं दी. जिनके पास नौकरी थी, उसको भी छीनने का काम किया गया. रिक्त पदों को भरने का काम नहीं किया गया. शिक्षित युवाओं को पकौड़े तलने पर मजबूर किया गया." जनसंख्या नियंत्रण कानून पर उन्होंने कहा कि जब चुनाव आते हैं, तभी ये (बीजेपी) इस तरह का काम करते हैं. पहले बंगाल में ऐसा हुआ और अब यूपी में हो रहा.

आंदोलन करने वाले आज गायब

महंगाई कम करने पर सरकार ध्यान क्यों नहीं देती का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इसलिए ध्यान नहीं देती क्योंकि घोटाले कर-करके उन्होंने सरकारी खजाने को खाली कर दिया है. जो पहले आंदोलन करते थे, दावे करते थे, वो आज गायब हैं. 20 लाख रोजगार का वादा किया गया था. लेकिन किसी को रोजगार नहीं मिला. आरजेडी ने बिहार में 10 लाख रोजगार देने की बात की, तो साजिश के तहत जीतने के बावजूद पार्टी को हरा दिया गया. लेकिन फिर भी हम जनता की आवाज बनेंगे.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बिहार में घमासान जारी, मांझी ने कहा- CM नीतीश का ‘मॉडल’ ही सही

RJD ने CM नीतीश पर लगाया आरोप, कहा- मुख्यमंत्री ने बिहार में साम्प्रदायिक शक्तियों को दिया बढ़ावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
गयाजी में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
गयाजी में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
JDU विधायक अनंत सिंह के आवास के पास मिला संदिग्ध शव, चेहरे पर चोट के निशान; हत्या की आशंका
JDU विधायक अनंत सिंह के आवास के पास मिला संदिग्ध शव, चेहरे पर चोट के निशान; हत्या की आशंका
पटना में युवक का खुलेआम अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात, तीन दिन बाद भी नहीं मिला बंटी
पटना में युवक का खुलेआम अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात, तीन दिन बाद भी नहीं मिला बंटी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget