एक्सप्लोरर

RJD ने CM नीतीश पर लगाया आरोप, कहा- मुख्यमंत्री ने बिहार में साम्प्रदायिक शक्तियों को दिया बढ़ावा

आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी हर मुद्दे में धर्म की बातें करती है, ताकि उस आधार पर लोगों को बांटा जा सके. नीतीश कुमार ने बिहार में साम्प्रदायिक शक्तियों को बढ़ावा देने का काम किया है.

पटना: जनसंख्या नियंत्रण को लेकर नई नीति भले ही बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में लागू की गई है. लेकिन योगी सरकार के इस बड़े फैसले की तपिश बिहार की राजनीति तक पहुंच रही है. सूबे के नेता नई नीति पर अपनी-अपनी प्रक्रिया दे रहे हैं. वहीं, बिहार एनडीए के नेता कानून को लेकर आमने-सामने आ गए हैं. दरअसल, सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कह दिया था कि वे फिलहाल ऐसे किसी कानून को लागू करने के पक्ष में नहीं है. दूसरे राज्यों को अधिकार है वो अपने ढंग से फैसले ले. लेकिन यहां हम अपने तरीके और सोच के अनुसार फैसले लेंगे. केवल कानून बना देने से जनसंख्या नियंत्रण नहीं हो सकता. इसके लिए जागरूकता आवश्यक है. 

आरजेडी ने मुख्यमंत्री पर लगाया आरोप

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद कई बीजेपी नेताओं का बयान आया , जिन्होंने ना केवल खुले कंठ से योगी सरकार के फैसले की तारीफ की, बल्कि वे जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने के पक्ष में भी दिखे. वहीं, बिहार में भी उसे लागू करने की मांग की. अब एनडीए नेताओं के इस मतभेद पर विपक्ष हमलावर हो गया है. आरजेडी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. साथ ही उनपर बिहार में साम्प्रदायिक शक्तियों को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया है.

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून पर जब सरकार में शामिल दो दलों की नीतियां ही स्पष्ट नहीं हैं, तो आगे इसपर किस प्रकार फैसला लिया जाएगा, ये समझा जा सकता है. बीजेपी नेताओं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राय अलग-अलग है. ऐसे में जब विचार नहीं मिल रहे तो कुर्सी छोड़ देना चाहिए. बीजेपी का साथ छोड़ देना चाहिए. लेकिन वो ऐसा करेंगे नहीं. इस मुद्दे पर फिर एक बार नीतीश कुमार की दोहरी राजनीति सामने आ गई है.

ध्यान भटकाने के लिए बनाया कानून

उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में चुनाव है, तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसंख्या कानून बनाकर असली मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास किया है. कानून पर बीजेपी ने अलग राय रखी है. ऐसे में नीतीश पहले बीजेपी से निपट लें. विपक्ष की तो राय है कि इस मुद्दे पर आम सहमति बनाई जानी चाहिए. सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए. किसी कानून को थोपा नहीं जाना चाहिए.

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, " बीजेपी की मंशा ठीक नहीं है. बीजेपी हर मुद्दे में धर्म की बातें करती है, ताकि उस आधार पर लोगों को बांटा जा सके. नीतीश कुमार ने बिहार में साम्प्रदायिक शक्तियों को बढ़ावा देने का काम किया है. उन्होंने बीजेपी को फलने फूलने का मौका दिया है. अब वे बीजेपी से अलग राय रखकर केवल लोगों की आंखों धूल झोंक रहे हैं."

यह भी पढ़ें -

प्रेमिका से छुपकर शादी रचा रहा था शख्स, खबर मिलते ही मंडप पर पहुंची महिला, दूल्हे को बनाया बंधक

उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने लिया यू-टर्न, CM नीतीश की बातों को बताया सही, कहा- जनसंख्या नियंत्रण के लिए शिक्षा जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget