एक्सप्लोरर

Teacher Candidate Protest: डोमिसाइल नीति के खिलाफ सड़क पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थी, नीतीश सरकार को दिया अल्टीमेटम

Bihar Teacher Recruitment News: बिहार शिक्षक भर्ती को लेकर शिक्षक अभ्यर्थी पूरे बिहार में विरोध कर रहे हैं. शिक्षक अभ्यर्थी सरकार की डोमासाइल नीति को लेकर आज पटना के सड़कों पर प्रदर्शन किया.

पटना: राजधानी पटना में हजारों की संख्या में शनिवार को शिक्षक अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन (Teacher Candidate Protest) किया. शिक्षक भर्ती नियमावली में संशोधन के विरोध में प्रदर्शन किया. बैनर-पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. डंडे लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों को पुलिस ने खदेड़ी, लेकिन बल का प्रयोग नहीं किया. इस बीच शिक्षक अभ्यर्थी बीच सड़क पर ही धरना प्रदर्शन करने लगे. टीईटी, एसटीईटी और सीटेट पास शिक्षक अभ्यर्थियों ने गांधी मैदान से राज भवन तक मार्च निकालने की कोशिश की लेकिन पुलिस गांधी मैदान के पास जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर रोक दी. वहीं, प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि सरकार संसोधन वापस नहीं ली तो आंदोलन उग्र होगा.

नीतीश सरकार पर लगाया आरोप

प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों ने कहा कि बिहार सरकार शिक्षक भर्ती नियमावली में बदलाव की. अब बिहार में शिक्षक बनने के लिए बिहारी होना जरूरी नहीं है. बाहरी लोग भी शिक्षक बन सकते हैं. ऐसा कर हम लोग का हक और अधिकार छीना जा रहा है. संसोधन कर सरकार को इस नीति को वापस लेना ही होगा. ऐसा नहीं होने पर आंदोलन उग्र होगा. तीन साल पहले हमलोग टीईटी, एसटीईटी और सीटेट परीक्षा पास कर चुके हैं, लेकिन अभी तक नियुक्ति हुई नहीं है. 

बहाली फंसाने का काम हो रहा है- विरोध कर रहे अभ्यर्थी

आंदोलनकारियों ने कहा कि दो महीने पहले बिहार सरकार ने शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2023 को मंजूरी दे दी. कहा गया था कि शिक्षकों की नियुक्ति बीपीएससी के माध्यम से होगी जो राज्यस्तरीय परीक्षा लेगा. अभ्यर्थी परीक्षा में अधिकतम तीन बार बैठ सकेंगे. बहाल शिक्षक सरकारी कर्मी कहलाएंगे. शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2023 के तहत हम लोग दोबारा परीक्षा देने को तैयार हुए थे. जबकि तीन साल पहले हम लोग परीक्षा में पास कर चुके थे, लेकिन शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2023 में संसोधन कर दिया गया. संसोधन पर संसोधन होता रहा. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा था कि महागठबंधन सरकार बनते 20 साथ नौकरी देंगे. वादा पूरा नहीं किए. बहाली फंसाने का काम हो रहा. नियुक्ति नहीं होगी.

'2024 लोकसभा चुनाव महागठबंधन का सुपड़ा साफ कर देंगे'

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने नियमावली में संशोधन पर कहा कि बहाली में अंग्रेजी, गणित और विज्ञान के कॉम्पीटेंट अभ्यर्थी नहीं मिल पाते हैं. सीट खाली रह जाती थी, जिसके बाद सरकार ने इस तरह का निर्णय लिया है. शिक्षा मंत्री बेवकूफ वाली बात कर रहे हैं. इसको इस्तीफा देना चाहिए. इसको हटाया जाए. बिहारी छात्रों, बिहारी प्रतिभा का अपमान कर रहे हैं. 2024 लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को हम लोग मजा चखा देंगे. सुपड़ा साफ कर देंगे.

ये भी पढ़ें: Unifrom Civil Code: UCC का चिराग पासवान ने न समर्थन किया न विरोध, विधि आयोग से कर दी ये बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह मामले में SC के फैसले पर नीरज कुमार बोले- 'न्यायपालिका में न्याय मिलता है'
अनंत सिंह मामले में SC के फैसले पर नीरज कुमार बोले- 'न्यायपालिका में न्याय मिलता है'
Explained: बिहार MLC चुनाव का 'मास्टरस्ट्रोक'! रोहिणी आचार्य का RJD को जिताने का फॉर्मूला कितना दमदार?
बिहार MLC चुनाव का 'मास्टरस्ट्रोक'! रोहिणी आचार्य का RJD को जिताने का फॉर्मूला कितना दमदार?
बिहार शिक्षा विभाग में 1.85 करोड़ का खेल! HRMS ऑडिट में बड़ा खुलासा
बिहार शिक्षा विभाग में 1.85 करोड़ का खेल! HRMS ऑडिट में बड़ा खुलासा
संजय झा का ललन सिंह पर बड़ा बयान, MLC चुनाव के नतीजों पर भी बोले
संजय झा का ललन सिंह पर बड़ा बयान, MLC चुनाव के नतीजों पर भी बोले

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget