एक्सप्लोरर

सुशील मोदी ने तेजस्वी पर साधा निशाना, कहा- बीमार और मजबूर पिता की सेवा के लिए निकालें वक्त

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए सुशील मोदी ने कहा कि जिनके पिता खुद मजबूर, कमजोर और हालात से थक चुके हैं, वे 16 घंटे राज्य की सेवा में तत्पर मुख्यमंत्री पर उल्टे-सीधे आरोप लगा रहे हैं.

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने गुरुवार को ट्वीट कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. लगातार सीएम नीतीश पर हमला बोल रहे तेजस्वी को बीजेपी नेता ने ये सलाह दी है कि वो अपने बीमार, बेबस और लाचार पिता लालू प्रसाद यादव को वक़्त दें. वहीं, उनकी सेवा के लिए समय निकालें.

किस मजबूरी में आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं लालू ?

सुशील मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, " चारा घोटाला के चार मामलों में सजायाफ्ता और कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लालू प्रसाद किस मजबूरी में लगभग ढाई दशक से बिहार विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल आरजे़डी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं? वे कमजोर इतने हो चुके हैं कि चलने के लिए सहारे की जरूरत पड़ती है. उनकी बेबसी यह कि न बड़े पुत्र का घर बसा पाए और न उन्हें पार्टी के सीनियर नेताओं के विरुद्ध अपमानजनक बयानबाजी करने से रोक पाए."

उन्होंने लिखा, " जिनके पिता खुद मजबूर, कमजोर और हालात से थक चुके हैं, वे 16 घंटे राज्य की सेवा में तत्पर मुख्यमंत्री पर उल्टे-सीधे आरोप लगा रहे हैं. उन्हें अपने पिता की सेवा के लिए वक्त निकालना चाहिए."

सुशील मोदी ने सदन में तेजस्वी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए लिखा कि लालू प्रसाद ने किस मजबूरी में बड़े बेटे की जगह छोटे बेटे को राजनीतिक उत्तराधिकार सौंपा, यह उनका पारिवारिक मामला है. लेकिन जब नेता विपक्ष पिछली विधानसभा से लंबे समय तक गायब रहे और वतर्मान सदन में पहली बार पूछे गए प्रश्न का उत्तर सुनने के लिए भी उपस्थित न रहे, तब उनकी भूमिका पर सवाल उठेंगे ही.

उन्होंने लिखा, " सदन को सार्थक विमर्श का मंच बनाना और उसके सुचारु रूप से संचालन में सहयोग करना नेता प्रतिपक्ष का दायित्व है. क्या तेजस्वी यादव अपना दायित्व निभा रहे हैं?"

हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही करनी पड़ी स्थगित

गौरतलब है कि बुधवार को बिहार विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान सदन में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. विपक्ष शराबबंदी की विफलता के मुद्दे पर सरकार से जवाब मांग रही थी. वहीं, कानून की विफलता का आरोप मुख्यमंत्री पर लगा रही थी. हंगामे की वजह से सदन की पहली पाली को स्थगित कर दिया गया था. वहीं, दूसरे पाली में भी जब तेजस्वी यादव की मौजूदगी में विपक्ष ने हंगामा शुरू किया तो विधानसभा अध्यक्ष ने इस मुद्दे पर बैठक करने की बात कही, इसके बाद हंगामा शांत हुआ.

यह भी पढ़ें -

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने चलाई बैलगाड़ी, शिव बारात में हुए शामिल मंत्री रामसूरत राय को बर्खास्त करने की मांग पर भड़की BJP, कहा- यादव नेताओं को उभरने नहीं देना चाहते तेजस्वी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget