एक्सप्लोरर

Saran Hooch Tragedy: छपरा में जहरीली शराब पीने से 2 की मौत, तीन की हालत बिगड़ी, पढ़िए पूरी डिटेल्स

Chhapra News: सारण के मशरख थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से दों लोगों की मौत हो गई. इस घटना में हड़कंप मच गया है. मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है.

Saran Hooch Tragedy: सारण के मशरख थाना क्षेत्र के नवादा पंचायत के ईब्राहिमपुर गांव में जहरीली शराब से अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है. बताया जाता है कि इब्राहिमपुर में सोमवार की रात में इस्लामुद्दीन ने अपने चचेरे भाइयों के साथ मछली पार्टी की थी. इस दौरान देशी शराब सभी ने सेवन किया था. मंगलवार की सुबह सभी की तबीयत खराब होने की बात सामने आई. इनमें ईब्राहिमपुर गया टोला निवासी 32 वर्षीय इस्लामुद्दीन अंसारी की मौत हो गई. वहीं, उसके दो भाइयों को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया जिसमें दूसरे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

दूसरे मृतक की पहचान मशरख थाना के ब्राहिमपुर गया टोला निवासी शमसाद अंसारी के रूप में हुई है. दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. तीसरे को पटना इलाज के लिए भेजा गया है जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. इसके अवाला छपरा सदर अस्पताल में दो अन्य को भर्ती कराया गया है जिनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है.

पीड़ित ने दी जानकारी 

सदर अस्पताल में भर्ती जहरीली शराब पीने वाले धर्मेंद्र साह बताते हैं कि पॉलीथिन के पाउच में 50 रुपये में शराब खरीदी थी. पीने के बाद तबीयत खराब होने लगी. आंखों से कम दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि उनके गांव में इब्राहिमपुर में खुलेआम शराब की बिक्री की जाती है. बता दें कि सदर अस्पताल में भर्ती इब्राहिमपुर के रहने वाले धर्मेंद्र साह और राजेंद्र साह की स्थिति गंभीर देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

कहां से आई थी जहरीली शराब?

मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि सीवान के माघर कोड़िया गांव से ये शराब आई थी. मशरख थाना क्षेत्र में सेवन करने वाले युवक सारण जिला के आखिरी गांव बॉर्डर इब्राहिमपुर के रहने वाले हैं जो सीवान जिले से मघर कौड़िया गांव से लगभग 5 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है.

कौन-कौन हुए प्रभावित?

  • 1. मृतक- इस्लामुद्दीन अंसारी (32) वर्ष, ईब्राहिमपुर गांव गया टोला, मशरख, सारण निवासी
  • 2. मृतक- शमसाद अंसारी, ईब्राहिमपुर गया टोला, मशरख, सारण निवासी
  • 3. बीमार- मुमताज अंसारी, ईब्राहिमपुर गया टोला, मशरख, सारण निवासी 
  • 4. बीमार- धर्मेंद्र साह, ईब्राहिमपुर गया टोला, मशरख, सारण निवासी
  • 5. बीमार-राजेंद्र साह, ईब्राहिमपुर गया टोला, मशरख, सारण निवासी


मामले में डीएम और एसपी का आया बयान

सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि सुबह में हम लोगों को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दो व्यक्ति के आंख की रोशनी चली गई है. हम लोगों ने जांच के लिए टीम भेजी. जानकारी मिली थी कि संदिग्ध शराब का सेवन किया गया है. टीम मामले की जांच कर रही है. इलाज कराने पहुंचे दो लोगों से पूछताछ की गई. हमारी टीम एक्टिव है. हम लोग पीड़ित का इलाज करवा रहे हैं.

वहीं, पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि पूछताछ में आई है कि सीवान के बड़हरिया थाना अंतर्गत भगवानपुर और नवीगंज बाजार के लोगों का नाम सामने आया है उन लोगों से शराब खरीदी गई थी. सभी की शिनाख्त की जा रही है. छापेमारी की जा रही है. 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा. 

ये भी पढ़ें: Bihar News: मंत्री जमा खान के साले ने जूते से की राजस्व कर्मचारी की पिटाई, अब तक क्या हुई कार्रवाई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, 'भविष्य में…'
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, 'भविष्य में…'
CJP के प्रोटेस्ट के बीच सांसद पप्पू यादव की दो टूक, PM मोदी की दी ये सलाह
CJP के प्रोटेस्ट के बीच सांसद पप्पू यादव की दो टूक, PM मोदी की दी ये सलाह
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'

वीडियोज

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
Embed widget