एक्सप्लोरर

सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री वाले बयान पर दी सफाई, कहा- सरकार चलाने में दिक्कत नहीं, बस विचारधारा है अलग

सम्राट चौधरी ने कहा, " नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री बनने के बाद खुद ही  ये बयान दिया था कि मैं मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था. देश के प्रधानमंत्री के कहने पर मुख्यमंत्री बना हूं. इसमें दिक्कत कहां है."

पटना: बिहार सरकार में मंत्री सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री वाले बयान पर विवाद जारी है. विपक्ष के नेता बिहार सरकार को अंतर्कलह के मुद्दे पर घेर रहे हैं. विपक्ष का कहना है कि एनडीए गठबंधन में लंबे समय से अंतर्कलह है और इस वजह से खुद ही सरकार गिर जाएगी. हालांकि, विवादित बयान देकर सूबे का राजनीतिक पारा चढ़ाने के बाद अब मंत्री सम्राट चौधरी ने सफाई दी है.

सभी पार्टियों के अपनी-अपनी विचारधारा  

सम्राट चौधरी ने कहा, " सरकार चलाने में कोई दिक्कत नहीं है. मैंने ये कहा था कि ये चार पार्टियों के गठबंधन की सरकार है और सभी पार्टियों की अपनी-अपनी विचारधारा है. वो अपनी-अपनी विचारधारा को लाना चाहते हैं. ये स्वाभाविक भी है कि सभी अपनी पार्टी को मजबूत करेंगे."

मंत्री ने कहा, " हम बीजेपी को मजबूत करने बैठे हैं और यही मेरा दायित्व है. इसलिए पार्टी को नंबर वन करने के लिए हमें जो करना है हम करेंगे. अभी 74 सीट मिली है और इससे अधिक सीट मिले तो हमें क्या दिक्कत है. ये जनता पर निर्भर करता है. लेकिन हम संगठन को और मजबूत करेंगे."

नीतीश कुमार ने कही थी ये बात

सम्राट चौधरी ने कहा, " नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री बनने के बाद खुद ही  ये बयान दिया था कि मैं मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था. देश के प्रधानमंत्री के कहने पर मुख्यमंत्री बना हूं. इसमें दिक्कत कहां है. देश के प्रधानमंत्री और बीजेपी के नेता के कहने पर ही वो मुख्यमंत्री बने हैं, इसमें दो मत नहीं है. ऐसे में अब बीजेपी नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सरकार चलाने का काम करेगी."

क्या सरकार गिर जाएगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि पांच साल सरकार क्यों नहीं चलेगी. 1996 से ही एनडीए ने नीतीश कुमार को नेता माना है. 2000 में मुख्यमंत्री माना, 2005 में मुख्यमंत्री माना, 2010 में मुख्यमंत्री माना, 2020 में चुनाव से पूर्व ही मुख्यमंत्री माना. इसलिए नहीं मानने का सवाल ही नहीं उठता है. एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सरकार चला रही है और आगे के दिनों में भी मजबूती से चलाते रहेंगे.

जेडीयू के पीएम उम्मीदवार नीतीश कुमार

उपेंद्र कुशवाहा के पीएम मटेरियल वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपनी पार्टी जेडीयू के लिए प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हैं, इसमे कोई इश्यू ही नहीं है. लेकिन बीजेपी और एनडीए के लिए एक आज की तारीख में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और आगे के दिनों में भी देश के प्रधानमंत्री वही रहेंगे. अभी कोई वैकेंसी नहीं है. पीएम मोदी 2024 तक प्रधानमंत्री हैं और अगर किसी को प्रधानमंत्री बनना है, तो उसे आगे भी दस साल तक इंतजार करना पड़ेगा.

जातीय जनगणना करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जेडीयू या नीतीश कुमार अपनी पार्टी की बातों को रख रहे हैं. अपनी बातों रखने के लिए वो स्वतंत्र हैं. इसलिए उनका जो वक्तव्य है प्रधानमंत्री उसपर विचार करेंगे, क्या मांग है? क्या हो सकता है इसपर विचार वो करेंगे.

यह भी पढ़ें -

Janta Darbar: फरियाद सुनकर चौंके CM नीतीश कुमार, तुरंत चीफ सेक्रेटरी को बुलाकर कही ये बात

पेगासस मामला: विपक्ष को मिला नीतीश कुमार का 'साथ', कहा- इस मामले की जांच जरूर होनी चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget