एक्सप्लोरर

पेगासस मामला: विपक्ष को मिला नीतीश कुमार का 'साथ', कहा- इस मामले की जांच जरूर होनी चाहिए

नीतीश कुमार ने कहा, " ये पूरा मामला क्या है इस बात की हमें पूरे तौर पर जानकारी नहीं है. जो बात सामने आ रही है, वो ही हमलोग पढ़ और देख रहे हैं. लेकिन मेरे हिसाब से अगर ऐसा हुआ है तो गलत है."

पटना: पेगासस जासूसी मामले को लेकर केंद्र की राजनीति में बवाल मचा हुआ है. सरकार पर फोन टैपिंग का आरोप लगाकर विपक्ष के नेता हंगामा कर रहे हैं. साथ ही पूरे मामले की जांच की मांग भी कर रहे हैं. संसद में पेगासस जासूसी मामले को लेकर खूब हंगामा हुआ है. विपक्ष की मांग है कि पार्लियामेंट्री कमेटी गठित की जाए जो इस मामले की जांच करे. विपक्ष के इस मांग का बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समर्थन किया है.

जरूर होनी चाहिए जांच

एनडीए के सहयोगी नीतीश कुमार ने पेगासस जासूसी मामले की जांच की मांग की है. जनता दरबार खत्म होने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए सीएम नीतीश ने कहा कि टेलीफोन टैपिंग की बात कई दिनों से सामने आ रही है. इसकी जरूर जांच हो जानी चाहिए. ये बात मैं पहले भी बोल चुका हूं. आज कल कौन क्या कर लेगा कहना कहना मुश्किल है. इसलिए मेरे हिसाब से इस मामले में एक-एक चीजों को देख कर , उचित कदम उठाना चाहिए. 

मुख्यमंत्री ने कहा, " क्या हुआ है और क्या नहीं इस पर पार्लियामेंट में लोग बातचीत कर रहे हैं. समाचार पत्रों में जो आ रहा है, उसी को हमलोग देखते हैं. लेकिन इस मामले की पूरी तरह से जांच होनी चहिए कि कौन किसके फोन को पूरी तरह से सुन रहे हैं. ताकि जो भी सच्चाई हो वो सामने आ जाए. कभी भी किसी को डिस्टर्ब करने के लिए कोई इस तरह का काम करता है, तो ये नहीं होना चाहिए."

केंद्र सरकार सामने रखे पूरी बात

नीतीश कुमार ने कहा, " ये पूरा मामला क्या है इस बात की हमें पूरे तौर पर जानकारी नहीं है. जो बात सामने आ रही है, वो ही हमलोग पढ़ और देख रहे हैं. लेकिन मेरे हिसाब से अगर ऐसा हुआ है तो गलत है. केंद्र सरकार अगर नकार रही है, तो उसे पूरे मामले को सामने रखना चाहिए." 

बता दें कि पेगासस जासूसी मामले के सामने आने के बाद जब पत्रकारों ने सीएम नीतीश कुमार से सवाल किया था तो उन्होंने इसे बेकार की बातें बताते हुए कहा था कि किसी को डिस्टर्ब करना अच्छी बात नहीं है. सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि ये गलत है. यह सब गंदी बात है, सब फालतू चीज है, किसी को डिस्टर्ब करना अच्छी बात नहीं है.

यह भी पढ़ें -

बेगूसराय में गरजे उपेंद्र कुशवाहा, दुनिया की कोई ताकत नहीं जो CM नीतीश कुमार को 5 साल के पहले हटा दे

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने कहा- विपक्ष के पास मुद्दों की कमी नहीं, लोग चाहते हैं सरकार गिरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget