एक्सप्लोरर

Samastipur News: शराब के नशे में जिला परिषद सदस्य सहित 3 गिरफ्तार, सड़क किनारे कर रहे थे 'लाल पानी' की पार्टी

जिला परिषद सदस्य सहित तीन युवकों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है. ये कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुवन में सड़क किनारे शराब की पार्टी करते गिरफ्तार किए गए.

समस्तीपुरः बिहार में बीते 2016 से शराबबंदी कानून (Bihar liquor ban) लागू है. इसको लेकर शराब की बिक्री और पीने-पिलाने वालों पर सजा समेत कई तरह के दंड का प्रावधान भी किया गया है. इसके बावजूद चोरी छिपे इसकी बिक्री जारी है और पीने वाले भी बाज नहीं आ रहे हैं. बिहार के समस्तीपुर में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की पुलिस ने शुक्रवार की देर रात नशे की हालत में जिला परिषद सदस्य सहित तीन युवकों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है.

ब्रेथ एनालाइजर से जांच में हुई पुष्टि

विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत जिला परिषद क्षेत्र संख्या 39 से जिला परिषद सदस्य जितेंद्र राम दो अन्य युवकों के साथ सड़क किनारे शराब की पार्टी कर रहे थे. इस दौरान मद्य निषेध विभाग ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुबन में सड़क किनारे से गिरफ्तार कर लिया. जिप सदस्य के साथ दो अन्य युवकों को भी पुलिस ने पकड़ा. रात्रि गश्ती के दौरान सड़क किनारे शराब सेवन कर हंगामा कर रहे लोगों पर पुलिस की नजर पड़ते ही यह कार्रवाई की गई. ब्रेथ एनालाइजर से जांच में इसकी पुष्टि हुई कि तीनों ने शराब पी है. 

यह भी पढ़ें- Unique Wedding: बुजुर्ग दूल्हा को देख हर कोई रह गया दंग, शादी के 42 साल बाद एक रस्म पूरा करने पहुंचा ससुराल

कार्रवाई की जाएगीः उत्पाद अधीक्षक

गिरफ्तार लोगों में विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भुसवर वार्ड संख्या चार निवासी रामविलास राम के पुत्र जिप सदस्त जितेंद्र राम (34 वर्ष), वारिसनगर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी शिवजतन राम के पुत्र राजेश राम (32 वर्ष), उपेंद्र राम के पुत्र सोनू राम (20 वर्ष) शामिल हैं. इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक का कहना है कि उजियारपुर में एक महिला को, मुक्तापुर में एक युवक और कल्याणपुर के मधुबन में तीन युवकों को शराब के नशे में पकड़ा गया है. मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

New Rail Line: 88 साल बाद कोसीवासियों को मिली सौगात, सहरसा-लहेरियासराय के बीच तीन जोड़ी डेमू स्पेशल 8 मई से शुरू, देखें टाइमटेबल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget